{"_id":"5ea11a22d2dbf707f14c26ca","slug":"bs6-petrol-and-diesel-prices-will-not-be-much-burden-on-consumer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS6 पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BS6 पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों का ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ
Thu, 23 Apr 2020 10:01 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बाद भी बीएस 6 पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ग्राहकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। यानी यह मौजूदा समय में बिक रहे पेट्रोल डीजल की कीमत की तुलना में ज्यादा महंगा नहीं होगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों से कहा है कि बढ़ी हुई कीमत को तेल कीमतों में मौजूदा गिरावट से एडजस्ट करें और कुछ हिस्सा ही ग्राहक पर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियां चाहती हैं कि बीएस 6 पेट्रोल और डीजल के लागत मूल्य के हिसाब से उसके खुदरा मूल्य तय किए जाएं। इससे उनको घाटा हो रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों से कहा कि वह बीएस 6 पेट्रोल और डीजल कीमत का सारा बोझ ग्राहकों पर डालने से पैनिक का वातावरण बन सकता है।
ऐसे में जरूरी है कि इसका बोझ ग्राहकों पर चरणबद्ध तरीके से डाला जाए। तेल कंपनियों ने लॉकडाउन में डायनमिक प्राइसिंग रोकी है, जिससे 37 दिन से पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं किया गया है।