फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bounce Infinity partners with Jaipur-based EV maker BattRE to provide battery swapping network

EV: Bounce Infinity ने BattRE के साथ की साझेदारी, बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क कराएगी मुहैया, जानें डिटेल्स

Fri, 25 Mar 2022 11:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 11:16 PM IST
सार

Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ने जयपुर स्थित ईवी निर्माता BattRE के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Bounce Infinity अपना बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क BattRE को उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
Bounce Infinity partners with Jaipur-based EV maker BattRE to provide battery swapping network
Bounce Infinity Electric Scooter Battery - फोटो : Bounce

विस्तार

Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ने जयपुर स्थित ईवी निर्माता BattRE के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत Bounce Infinity अपना बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क BattRE को उपलब्ध कराएगा। बाउंस ने कहा संचालन के पहले चरण में वह BattRE के लिए हर टॉप शहर में कम से कम 300 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन तैनात करेगा।
विज्ञापन


बेंगलुरू स्थित स्मार्ट मोबिलिटी फर्म ने पिछले साल दिसंबर में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity E1 लॉन्च किया। यह फर्म Bounce Infinity (बाउंस इनफिनिटी) ब्रांड नाम के तहत अपने बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का संचालन करती है। 
विज्ञापन

Bounce Infinity partners with Jaipur-based EV maker BattRE to provide battery swapping network
BattRE Electric Scooter - फोटो : BattRE
ईवी ओईएम द्वारा इस कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में अपने डीलरशिप नेटवर्क को 700 तक बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने के बीच यह साझेदारी की गई है। और अगले वित्त वर्ष के आखिरी तक इसकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं को बढ़ाने के अलावा अपने पोर्टफोलियो में दो हाई-स्पीड ई-स्कूटर, एक हाई-स्पीड ई-मोटरसाइकिल और एक हाई-स्पीड लोडर सहित चार उत्पाद शामिल करेगी। 

कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में ई-स्कूटर शामिल हैं - Batt:RE One, Lo:ve, IoT, gps:ie और ई-साइकिलें - Newtron, Montra, Kross और Huge - जो कई राज्यों में फैले 380 से ज्यादा डीलरशिप के जरिए बेचे जाते हैं। 
 

Bounce Infinity partners with Jaipur-based EV maker BattRE to provide battery swapping network
Bounce Infinity Electric Scooter Battery - फोटो : Bounce
बाउंस के सह-संस्थापक और सीईओ विवेकानंद हालेकेरे ने कहा, "हमें विश्वास है कि दीर्घकालिक विकास के अपने अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए हमारे पास मजबूत साझेदारी का गठबंधन है।"

उन्होंने कहा कि यह सहयोग भारत के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक समाधान बनाने के कंपनी के लक्ष्य की दिशा में एक कदम आगे है। 

हालेकेरे ने कहा, "हमने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सर्विस के साथ गतिशीलता को बदलने की अपनी कोशिशों को दोगुना कर दिया है, जो सभी के लिए गतिशीलता तक पहुंच के हमारे मिशन के साथ जुड़ा हुआ है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed