फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Boost Car’s Mileage Practical Tips Save Fuel Amid Rising Global Oil Prices PM's Appeal

पीएम की अपील के बाद बढ़ी फ्यूल सेविंग की चिंता: ईंधन संकट के बीच ऐसे बढ़ाएं कार का माइलेज, बचेगा पेट्रोल-डीजल

Tue, 12 May 2026 12:50 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 12 May 2026 12:50 PM IST
सार

How to increase car mileage: मध्य पूर्व तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचाने की अपील की है। ऐसे में कार की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है। स्मूद ड्राइविंग, सही टायर प्रेशर, नियमित सर्विसिंग और अनावश्यक आइडलिंग से बचकर आप पेट्रोल-डीजल की खपत काफी कम कर सकते हैं। जानें कैसे...

विज्ञापन
Boost Car’s Mileage Practical Tips Save Fuel Amid Rising Global Oil Prices PM's Appeal
Fuel Saving Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

Fuel saving driving tips: मध्य पूर्व में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसके बाद पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की गई है। ऐसे में अब कार की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी हो गई है। इस लेख में कुछ आसान से तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप काफी हद तक अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान बदलाव अपनाकर कार का माइलेज काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है स्मूद ड्राइविंग। अचानक एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों की जानकारी
ट्रैफिक के नियमों को जानकर ड्राइविंग करना भी फायदेमंद हो सकता है। सिग्नल के करीब पहुंचते समय एक्सेलरेटर छोड़ देना और कार को स्मूद तरीके से स्लो करना फ्यूल बचाने में मदद करता है। अनावश्यक आइडलिंग यानी लंबे समय तक इंजन ऑन रखना भी ईंधन की बर्बादी है। लंबे रेड सिग्नल पर इंजन बंद करना बेहतर विकल्प माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मूद ड्राइविंग से बढ़ेगा माइलेज
विशेषज्ञों के अनुसार अचानक एक्सेलरेशन और हार्ड ब्रेकिंग इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है। धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाना और नियंत्रित ब्रेकिंग माइलेज बेहतर करने में मदद करती है।

लंबे समय तक इंजन ऑन रखना पड़ सकता है भारी
अनावश्यक आइडलिंग यानी लंबे समय तक इंजन ऑन रखना ईंधन की बर्बादी है। लंबे रेड सिग्नल या इंतजार के दौरान इंजन बंद करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

सही टायर प्रेशर भी है जरूरी
कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त लोड डालते हैं, जिससे कार ज्यादा ईंधन खर्च करती है। नियमित रूप से टायर प्रेशर चेक करने से माइलेज बेहतर रहता है।

समय पर सर्विसिंग से बच सकता है फ्यूल
साफ एयर फिल्टर, अच्छा इंजन ऑयल और नियमित सर्विसिंग इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रखते हैं। खराब मेंटेनेंस की वजह से इंजन ज्यादा ईंधन खर्च करने लगता है।

सही गियर और स्पीड का रखें ध्यान
हाइवे पर सबसे ऊंचे उपयुक्त गियर में ड्राइव करना बेहतर माना जाता है। वहीं, तेज स्पीड पर खिड़कियां खुली रखने से एरोडायनामिक ड्रैग बढ़ता है और माइलेज कम हो सकता है।


कार से अनावश्यक वजन हटाएं
अगर कार के बूट में जरूरत से ज्यादा सामान रखा है, तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अतिरिक्त वजन हटाने से भी फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर की जा सकती है।

वर्क-फ्रॉम-होम और कारपूलिंग
ईंधन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका उसे खर्च न करना है। प्रधानमंत्री ने जहां संभव हो, वहां वर्क-फ्रॉम-होम और कारपूलिंग को फिर से अपनाने का सुझाव दिया है। यह न केवल सड़कों पर ट्रैफिक कम करेगा, बल्कि व्यक्तिगत ईंधन बिल में भारी कटौती भी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed