{"_id":"66ed84d729423e74be0ca637","slug":"bmw-x7-signature-limited-edition-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW X7 Signature: त्योहारों से पहले बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW X7 Signature: त्योहारों से पहले बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन, जानें कीमत
Fri, 20 Sep 2024 07:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:51 PM IST
सार
भारत में त्योहारों का मौसम दस्तक देने वाला है। ऐसे समय में बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नया X7 Signature Limited Edition (एक्स7 सिग्नेचर लिमिटेड एडिशन) ऑफर लॉन्च किया है।
विज्ञापन
BMW X7 Signature Limited Edition
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में त्योहारों का मौसम दस्तक देने वाला है। ऐसे समय में बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नया X7 Signature Limited Edition (एक्स7 सिग्नेचर लिमिटेड एडिशन) ऑफर लॉन्च किया है। नया BMW X7 Signature Edition (बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन) सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ xDrive40i वेरिएंट में पेश किया जाता है और इसकी कीमत 1.33 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। नया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन देश में सीमित संख्या में बेचा जाएगा और यह खासतौर पर सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध होगा। जानें नया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कितना अलग है।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन: क्या अलग है?
नया बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन को नए क्रिस्टल हेडलैंप्स के रूप में विशेष अपग्रेड मिलते हैं। जिसमें आगे की तरफ स्वारोवस्की ग्लास-कट क्रिस्टल होते हैं, ताकि एक यूनिक लाइटिंग इफेक्ट मिल सके। रूफ रेल को साटन एल्युमिनियम फिनिश मिलता है, साथ ही इसे कार के अन्य बाहरी हिस्सों पर बढ़ाया गया है। सेंट्रल एयर इनटेक पर भी क्रोम मिलता है। 3D टेललाइट्स में एक नया इंटीरियर ग्राफिक मिलता है। जबकि क्रोम बार स्मोक ग्लास से कवर किया गया है।

BMW X7 Signature Limited Edition Interior
- फोटो : BMW
एक्स7 के लिए कुछ खास पेंट ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। कार के इंटीरियर में, एक्स7 सिग्नेचर एडिशन को स्टैंडर्ड कार के समान पैकेज मिलता है। यानी इसमें भी कर्व मेन डिस्प्ले, ड्राइवर-ओरिएंटेड कॉकपिट और सेंटर स्टैक से पैसेंजर साइड तक फैला हुआ नया एंबिएंट लाइट बार देखा जा सकता है। एंबिएंट लाइट इफेक्ट 14 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, जो क्रिस्टलीय और प्रिज्मीय स्ट्रक्चर लुक के साथ आता है। नया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन दो नए स्पेशल पेंट स्कीम में उपलब्ध है - तंजानाइट ब्लू और ड्रेविट ग्रे।
इंटीरियर और केबिन
इसके अलावा, एक्स7 सिग्नेचर एम्बिएंट एयर पैकेज जोड़ता है, जो बड़े स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास सनरूफ से केबिन को स्काई लॉन्ज जैसा फील कराता है। सनरूफ एसयूवी की तीसरी पंक्ति तक फैला हुआ है। यह 15,000 इंडीविजुअल लाइट पॉइन्ट्स के साथ आता है जिन्हें एंबिएंट लाइट्स सेटिंग के जरिए बदलकर एक लाइट पैटर्न बनाया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू ने क्रिस्टल डोर पिन भी जोड़ा है, जबकि पीछे की सीट के यात्रियों के लिए बैकरेस्ट कुशन अलकांतारा के साथ आते हैं।
दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स को तर्तुफो और आइवरी व्हाइट शेड्स में बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल 'मेरिनो' लेदर की अपहोल्स्ट्री में पेश किया जाता है। एक्स7 सिग्नेचर 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम के साथ-साथ अन्य फीचर्स और कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ भी आता है। इसमें 2,120-लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है।

इंजन पावर और स्पीड
नए बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर पर पावर 3.0-लीटर, छह-सिलेंडर, इन-लाइन पेट्रोल इंजन से आता है। जो लिमिटेड एडिशन में भी बिना किसी बदलाव के मिलता है। टर्बोचार्ज्ड इंजन 381 बीएचपी और 520 एनएम का पीक टॉर्क 1,800rpm और 5,000rpm के बीच पैदा करता है। जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाता है। मोटर 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है। जो 12 बीएचपी और 200 एनएम का पावर आउटपुट जोड़ता है। और बेहतर लो-एंड एक्सीलरेशन और फ्यूल इकॉनमी देता है। एक्स7 सिग्नेचर 5.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

फ्लैगशिप बीएमडब्ल्यू एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल्ड 'ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक्स/लॉक्स' (ADB-X), एक्सटेंडेड डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल भी शामिल है। मॉडल एक एडाप्टिव टू-एक्सल एयर सस्पेंशन से लैस है।
मुकाबला
नए बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन को त्योहारी सीजन के मौके पर उतारा गया है। नया ऑफर सेगमेंट में Mercedes-Benz GLS (मर्सिडीज-बेंज जीएलएस), Audi Q8 (ऑडी क्यू8), Volvo XC90 (वोल्वो एक्ससी90), Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) जैसी लग्जरी कारों को टक्कर देगा।