जर्मन लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू भी अब प्रदूषण को कम करने पर जोर दे रही है। इसी के तहत कंपनी पेट्रोल, डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन के अलावा इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही है। इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली कार पर भी ध्यान लगा रही है। कंपनी किस तरह से नए फ्यूल पर काम कर रही है। इस खबर में जानते हैं।
कंपनी ने दी जानकारी
2 of 5
बीएमडब्ल्यू आईएक्स5 हाइड्रोजन कार
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली कार को दुनिया के सामने पेश कर सकती है। कंपनी ने बताया कि हम हाइड्रोजन तकनीक में आगे बढ़ रहे हैं। साल के अंत तक हम टेस्ट और प्रदर्शन के लिए बीएमडब्ल्यू iX5 हाइड्रोजन कारों की एक छोटी सीरीज को जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
iX5 हाइड्रोजन कार पर चल रहा है काम
3 of 5
बीएमडब्ल्यू आईएक्स5 हाइड्रोजन कार
- फोटो : BMW
कंपनी अपनी iX5 एसयूवी को हाइड्रोजन से चला रही है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के साथ कंपनी ने एसयूवी की कुछ फोटो भी साझा की हैं। जिसमें एसयूवी पर हल्का नीला रंग उपयोग किया है। इस रंग को एसयूवी में बोनट, गेट, बंपर, व्हील्स जैसी जगहों पर इस्तेमाल किया है। एसयूवी में कंपनी ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल को भी हाइलाइट किया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
क्या है हाइड्रोजन तकनीक
4 of 5
बीएमडब्ल्यू आईएक्स5 हाइड्रोजन कार
- फोटो : BMW
हाइड्रोजन तकनीक की कार को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत होती है। जिसके लिए फ्यूल सेल की जरूरत भी होती है। ये सेल हवा में मौजूद ऑक्सीजन और इसके ईंधन टैंक में भरे हुए हाइड्रोजन के बीच कैमिकल रिएक्शन करवाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। कैमिकल रिएक्शन के कारण इन दोनों गैसों के मिलने पर पानी और इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है जिससे कार को चलाया जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
भविष्य का ईंधन है हाइड्रोजन
5 of 5
हाइड्रोजन कार के साथ नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन के मुकाबले नई तकनीक और साफ ईंधन वाले परिवहन पर जोर देते हैं। हाल में ही उन्होंने ईथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स फ्यूल कार को लॉन्च किया था। इसके पहले वो हाइड्रोजन कार मिराई में भी सवारी करते नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम