फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike maintenance when water in the bike tank runs out do this

Bike Maintenance Tips: बाइक की टंकी में पानी जाने से खराब हो सकता है इंजन, बिना देर किए तुरंत करें ये काम

Sun, 25 Aug 2024 06:16 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

बारिश के दौरान अगर बाइक की टंकी में पानी चला गया तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है। कई मामलों में इंजन में बड़ी दिक्कत आ जाती है। ऐसे में इस खबर में जानिए बाइक की टंकी को किस तरह से सेफ रखा जाए। 

विज्ञापन
bike maintenance when water in the bike tank runs out do this
Bike Maintenance Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देशभर में मानसून का मौसम सक्रिय है। मानसून के दौरान बारिश किसी भी समय हो सकती है। ऐसे में बाइक के कुछ पार्ट्स को कवर करना जरूरी है, वरना बरसात का पानी बाइक के फ्यूल टैंक में जा सकता है। अगर मोटरसाइकिल के टैंक में एक बार पानी चला गया तो फिर आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। बाइक की टंकी में पानी जाने से मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन

फ्यूल टंकी में चला जाए बरसात का पानी

अगर बाइक की फ्यूल टंकी में बरसात का पानी चला गया तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। फ्यूल टैंक में पानी जाने से अक्सर लोगों की बाइक स्टार्ट ही नहीं होती है। कई बार बरसात का पानी जाने की वजह से इंजन प्रभावित हो जाता है। इसके साथ ही कई बार बाइक बीच रास्ते पर बंद हो जाती है। कई बार मोटरसाइकिल चलते-चलते धक्के मारने लगती है। अगर बारिश का पानी बाइक की फ्यूल पाइप में चला गया तो बाइक में कई सारी परेशानी हो सकती हैं। कई मामलों में मोटरसाइकिल का इंजन भी पूरी तरह से खराब हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टंकी में पानी जाने पर करें ये काम

बरसात के मौसम में या फिर अन्य किसी भी वजह से मोटरसाइकिल की फ्यूल टंकी में पानी चला जाए तो सबसे पहले टंकी खाली करनी चाहिए। ताकि बाइक को कम से कम नुकसान हो। टंकी में मौजूद फ्यूल को किसी बोतल में सेफ रख सकते हैं। अगर बाइक में फ्यूल फिल्टर हैं तो बिना देर किए उसे चेक करें और जरूरत पड़ने पर उसे बदल दें। बाइक के इंजन ऑयल की जांच करें, अगर उसमें पानी चला गया है तो उसे बदल लें। इसके बाद टंकी को पूरी तरह से सूखाने की कोशिश करें। जब टंकी पूरी तरह से सूख जाए तो फिर टंकी में एक बार फिर फ्यूल डालें। अगर सबकुछ करने के बाद भी परेशानी बनी रहती है तो फिर बाइक को सर्विस सेंटर या फिर किसी अच्छे मैकेनिक को जरूर दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed