फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike maintenance in summer know the detail

Bike Tips: गर्मियों में स्लो स्टार्ट होती है बाइक? इन टिप्स को अपनाएं फिर कभी परेशान नहीं करेगी मोटरसाइकिल

Sun, 05 May 2024 01:07 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 05 May 2024 01:07 PM IST
सार

अगर आपकी बाइक अक्सर शुरू होने में काफी समय लेती है तो आपको यहां से काम की जानकारी मिल सकती है। आप यहां जानिए बाइक में आ रही इस परेशानी के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। 

विज्ञापन
bike maintenance in summer know the detail
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग अपनी मोटरसाइकिल से कही घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप अपनी बाइक से किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो एक मिनट रुककर इस काम की खबर को पढ़ लें। दरअसल कई बार देखा गया है कि बाइक स्टार्ट होने में काफी समय लेती है। बाइक के स्लो स्टार्ट होने के पीछे कई तरह की वजह हो सकती हैं। अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करेंगे तो आपकी बाइक हमेशा सही ढंग से स्टार्ट होगी। साथ ही सफर के दौरान कभी भी खराब नहीं होगी। आइए जानते हैं क्या है टिप्स।

विज्ञापन

बैटरी की जांच करें

बाइक चलाने वाले अक्सर अपनी मोटरसाइकिल को कही भी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में सूरज की सीधी रोशनी बाइक को काफी नुकसान पहुंचाती है। बाइक का एक खास उपकरण होता है बाइक की बैटरी। अधिकतर लोग बाइक की बैटरी पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो पहले बाइक की बैटरी को चेक करें। बाइक के स्लो स्टार्ट होने के पीछे बैटरी में कुछ परेशानी हो सकती है। बैटरी में कुछ भी दिक्कत आए तो उसे किसी मैकेनिक से ठीक करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर फिल्टर पर ध्यान दें

अगर आप बाइक राइडर हैं तो आपको बाइक के एयर फिल्टर पर नियमित ध्यान देना है। बाइक चलाने वाले अधिकतर राइडर बाइक के एयर फिल्टर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अक्सर देखा गया है कि बाइक का एयर फिल्टर गंदा हो जाता है, ऐसे में अगर इन्हें सही समय पर नहीं बदला गया तो ये बाइक की क्षमता पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में बाइक शुरू करने में भी परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन

इंजन ऑयल की जांच करें

किसी भी वाहन के लिए सबसे जरूरी है इंजन ऑयल। बाइक सही से चलें, इसके लिए जरूरी है कि आप बाइक के लिए सही इंजन ऑयल चुनें। इंजन ऑयल बाइक के हर उपकरण को लुब्रिकेट करता है। ऐसे में नियमित समय पर इनकी जांच करते रहे। अगर इंजन ऑयल में कुछ भी खराबी लगे तो इसे किसी मैकेनिक से ठीक करवा लें। 

स्पार्क प्लग चेक करें

कई बार बाइक शुरू करने के दौरान सबकुछ ठीक रहता है, मगर स्पार्क प्लग में दिक्कत होती है। इस वजह से बाइक स्टार्ट होने में काफी समय लेती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाइक के स्पार्ग प्लग को दो से तीन हजार किलोमीटर चलाने के बाद बदल लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed