फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bike engine overheating issue resolving method know details

Bike Tips: बाइक का इंजन गर्म होने के पीछे हो सकते हैं कई कारण, वक्त रहते दूर करें दिक्कत नहीं तो होगा नुकसान

Sun, 04 Aug 2024 07:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

अगर कभी मोटरसाइकिल का इंजन गर्म हो जाए तो इससे कई सारे संकेत मिलते हैं कि बाइक में कोई बड़ी खराबी हो गई है। ऐसे में बाइक के इंजन में आने वाली समस्या को सही समय पर ठीक करवाएं, वरना बाइक के इंजन में भारी नुकसान हो सकता है। 
 

विज्ञापन
bike engine overheating issue resolving method know details
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

आज के समय में दोपहिया वाहनों की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऑफिस जाने के लिए और किसी भी काम  के लिए अधिकतर लोग बाइक या फिर स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई कंपनियां अपनी बाइक में नए-नए फीचर्स जोड़कर लोगों को लुभाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अक्सर गर्मी के दौरान कई बाइक राइडर यह शिकायत करते हैं कि बाइक का इंजन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। ऐसे में लोगों को नहीं पता होता है कि बाइक के इंजन को किस तरह से ठंडा किया जाए। बाइक का इंजन गर्म होने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, इसलिए सही समय पर बाइक के इंजन को ठीक करना काफी जरूरी है।

विज्ञापन

इंजन पंप में दिक्कत

इंजन पंप में दिक्कत होने की वजह से भी कई बार बाइक का इंजन गर्म हो जाता है। ऐसे में इंजन के सभी हिस्सों तक ऑयल की सप्लाई नहीं होती है, इस वजह से बाइक का इंजन गर्म हो जाता है। ऑयल पंप की नियमित तौर पर जांच करवानी चाहिए, अगर कुछ दिक्कत लगे तो उसे बदलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन ऑयल का स्तर

बाइक का इंजन अगर मानसून के दौरान भी गर्म हो जाए तो हो सकता है कि बाइक में इंजन ऑयल की कमी हो गई हो। ऐसे में इंजन के पार्ट्स में आपस में टकराव बढ़ जाता है, जिस वजह से इंजन से कई बार आवाज भी आनी शुरू हो जाती है। अगर बाइक में इंजन ऑयल का स्तर कम हो गया है तो उसे फिर से भर दें, मगर एक बार लेवल की जांच कर लें। साथ ही कई बार इंजन ऑयल काफी पुराना या फिर गंदा हो गया हो तो भी इंजन में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन

एयर फिल्टर का गंदा होना

कई बार बाइक के एयर फिल्टर में गंदी हवा जम जाती है। ऐसे में इंजन को सही से एयर प्रेशर नहीं मिलता है, जिस वजह से इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। अगर एयर फिल्टर ज्यादा गंदा हो गया है तो किसी मैकेनिक से साफ करवाएं और अधिक परेशानी होने पर उसे बदलवा सकते हैं। 

कूलेंट या फैन में दिक्कत

अगर बाइक का इंजन बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो हो सकता है कि बाइक में कोई बड़ी खराबी आ गई है। इंजन गर्म होने का मतलब है कि इंजन में किसी तरह की जैसे कूलेंट या फिर बाइक के पंखे में दिक्कत आ गई है। ऐसे में बाइक के कूलेंट लेवल की जांच करें। साथ ही अगर कूलेंट फैन में कोई परेशानी है तो किसी अच्छे मैकेनिक से इसकी जांच करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed