फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bharat Mobility Global Expo 2025 More than 40 vehicles and products to launch at Auto Expo 2025

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में लॉन्च होंगे 40 से ज्यादा वाहन और उत्पाद, 100 से ज्यादा प्रदर्शक होंगे शामिल

Wed, 08 Jan 2025 02:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 02:46 PM IST
सार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्पो) 17 से 22 जनवरी के बीच दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में तीन स्थान पर होगा आयोजन। इस बार एक्सपो में 100 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे। जिसमें 80 प्रदर्शकों ने आने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Bharat Mobility Global Expo 2025 More than 40 vehicles and products to launch at Auto Expo 2025
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion - फोटो : Skoda

विस्तार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्पो) का आगाज 17 जनवरी को दिल्ली के मंडपम में होगा। वहीं, 18 को दिल्ली के यशोभूमि और 19 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो की शुरुआत होगी। इस बार इन तीनों स्थान पर 40 से अधिक वाहन लॉन्च होंगे। कंपनियों के साथ आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार चीन की कंपनियों की भागीदारी कम रहेगी। 
विज्ञापन

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विमल आनंद ने कहा कि पिछली बार ऑटो एक्सपो केवल दिल्ली के मंडपम में हुआ था, लेकिन इस बार तीन गुना अधिक बड़ा होगा। 

ऑटोमोबाइल के साथ इसमें बैटरी शो और टायर शो भी शामिल होंगे। इलेक्ट्रॉनिक शो भी भारत मंडपम में होगा। ऑटो एक्सपो में इस बार 40 से अधिक वाहन व अन्य उत्पादों की लॉन्चिग होगी। इनमें चार व दो पहिया वाहनों से लेकर यात्री वाहन शामिल होंगे। बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की कंपनियों व प्रदर्शकों को वीजा नहीं मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। एक्सपो में चीन की कंपनियां बड़े पैमाने पर आने को तैयार हैं, लेकिन वीजा एक समस्या हो सकती हैं। यह एक व्यक्ति के हाथ की बात नहीं हैं। विभिन्न भारतीय मंत्रालयों से जुड़ा है। इस पर काम किया जा रहा है। चीन से आने वाले विजिटर्स की जांच के लिए बहुत सारी प्रणाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपोनेंट शो यशोभमि में आयोजित होगा, जबकि ग्रेटर नोएडा में निर्माण उपकरण होंगे, जो शहरी बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करेंगे। इनमें ड्रोन शो जैसे हवाई व जल परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं।

19 से शुरू होगा भारत बैटरी शो, 50 प्रदर्शक होंगे शामिल
भारत बैटरी शो का पर्दा 19 जनवरी को उठेगा। इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस के अध्यक्ष डेबी प्रसाद ने कहा कि ऊर्जा भंडारण और चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र में 20 से अधिक उत्पाद लॉन्च होंगे। पिछले साल लगभग 50 प्रदर्शक थे। इस साल 80 से पुष्टि मिल गई है। विभिन्न देशों के 100 प्रदर्शकों के आने उम्मीद हैं। इनमें यूएसए, जापान, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और चीन शामिल हैं। कई कंपनियां भविष्य की रणनीति की घोषणा करेंगी। हालांकि कुछ भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed