फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bengaluru Traffic Police Advisory For Namma Metro Construction On Outer Ring Road

Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, बाहरी रिंग रोड पर नम्मा मेट्रो निर्माण को लेकर दी सलाह

Sat, 04 May 2024 11:27 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 11:27 AM IST
सार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस (बीटीपी) सभी को बाहरी रिंग रोड (ओआरआर) के दक्षिणी हिस्से पर नम्मा मेट्रो निर्माण कार्य के कारण संभावित देरी के बारे में सलाह दे रही है।

विज्ञापन
Bengaluru Traffic Police Advisory For Namma Metro Construction On Outer Ring Road
Namma Metro - फोटो : PTI

विस्तार

बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस (बीटीपी) सभी को बाहरी रिंग रोड (ओआरआर) के दक्षिणी हिस्से पर नम्मा मेट्रो निर्माण कार्य के कारण संभावित देरी के बारे में सलाह दे रही है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने मेट्रो लाइन के साथ 220 केवी केबल बिछाने का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य सलारपुरिया सॉफ्ट जोन से इबबलूर सर्विस रोड की तरफ सेंट्रो मॉल, बेलंदूर की ओर होगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 1 मई से यह निर्माण कार्य प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 20 दिनों तक चलेगा।

सड़क के इस 620 मीटर के हिस्से पर धीमी रफ्तार से चलने वाले यातायात की उम्मीद करें। हालांकि, पीक आवर्स के दौरान भीषण जाम की समस्या होने की संभावना नहीं है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई सलाह में लिखा है, "बीएमआरसीएल केबल बिछाने के निर्माण कार्य (हर रोज रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक) के कारण इबबलूर से बेलंदूर की ओर यातायात की रफ्तार धीमी रहेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed