फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BEML Unveils 55th Driverless Metro Train For Mumbai Know Details

Driverless Metro Train: BEML ने मुंबई के लिए 55वीं चालक रहित मेट्रो ट्रेन को किया पेश, जानें इसकी खास बातें

Tue, 16 Jul 2024 07:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने BEML के बंगलूरू प्लांट में एक नए चालक रहित MRS-1 मेट्रो ट्रेनसेट को हरी झंडी दिखाई। जानें इसकी खास बातें। 

विज्ञापन
BEML Unveils 55th Driverless Metro Train For Mumbai Know Details
Union MoS for Defence Sanjay Seth flagged off new driverless MRS-1 Metro Trainset - फोटो : X/@SethSanjayMP

विस्तार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को BEML (बीईएमएल) के बंगलूरू प्लांट में एक नए चालक रहित MRS-1 (एमआरएस-1) मेट्रो ट्रेनसेट को हरी झंडी दिखाई। जो बीईएमएल के रेल व्यापार प्रभाग की उपलब्धियों में एक और मील का पत्थर है। अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेनसेट मुंबई मेट्रो रेल मेट्रोपॉलिटन प्राधिकरण को लाइन 2 और लाइन 7 पर चलाने के लिए 55वीं ट्रेन है।
विज्ञापन

Bharat Earth Movers Limited (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) (BEML) ने एक बयान में कहा कि उसने स्टैंडर्ड गेज मेट्रो कारों के 96 ट्रेनसेटों (6-कार ट्रेनसेट) के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण, चालू करने और प्रशिक्षण के लिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच लगभग 4,319 करोड़ रुपये के मूल्य के ऑर्डर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ ने अर्बन मोबिलिटी (शहरी गतिशीलता) को बढ़ाने में स्वदेशी रूप से विकसित मेट्रो रेल प्रणालियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मेड-इन-इंडिया पहल में BEML का योगदान सराहनीय है। चालक रहित मेट्रो ट्रेनसेट एडवांस्ड परिवहन समाधानों के निर्माण में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रतीक है।"

BEML लिमिटेड के सीएमडी शांतनु रॉय ने मंत्रालय के निरंतर समर्थन के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद वितरित करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "BEML में हमारी टीम राष्ट्र के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान करने पर गर्व करती है। हम अपने सभी प्रयासों में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध हैं।" 

खास बात यह है कि यह विदेशों की तर्ज पर भारत में भी इस मानव रहित ट्रेन में लोग अपनी साइकिल पार्क करेंगे। फिर अपने स्टेशन पर उतरकर अपनी साइकिल से गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे। 

बयान में कंपनी ने कहा कि डिजाइन चरण के दौरान, BEML ने यह सुनिश्चित किया कि मेट्रो ट्रेन को अधिकतम यात्री आराम, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता के लिए अनुकूलित किया गया है, जो कड़े वैश्विक मानकों को पूरा करता है। 6-कार ट्रेनसेट में 2,306 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है, जिसमें 298 यात्रियों के बैठने की जगह है।

बयान में कहा गया, "शुरुआत में, यह ऑर्डर 378 डिब्बों के लिए था, बाद में DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) द्वारा अतिरिक्त 126 और 72 डिब्बों के ऑर्डर दिए गए। कुल मिलाकर, 576 मेट्रो डिब्बों का यह ऑर्डर, जिसकी कीमत लगभग 4,319 करोड़ रुपये है, भारत में अब तक किसी भी मेट्रो निर्माता द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा मेट्रो रोलिंग स्टॉक ऑर्डर है।"

"यह आयोजन स्थायी शहरी परिवहन समाधान हासिल करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। और भारत सरकार के स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के साथ संरेखित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed