फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   before delivery of new bike check these important things

Bike Tips: नई बाइक की डिलीवरी लेने जा रहे हैं? तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा

Mon, 26 Aug 2024 05:19 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 05:19 PM IST
सार

अगर आप नई मोटरसाइकिल की डिलीवरी लेने के लिए वाहन डीलर के पास जा रहे हैं तो एक निकालकर इस खबर को ध्यान से पढ़ें। यहां जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि बाद में किसी तरह का कोई पछतावा न हो। 

विज्ञापन
before delivery of new bike check these important things
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में त्योहारी मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान काफी लोग नया वाहन खरीदने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में अगर आप भी नई बाइक घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक मिनट रुककर इस खबर पर खास ध्यान दें। दरअसल, काफी लोगों ने साल की शुरूआत में नया वाहन बुक किया होता है और इस त्योहारी सीजन में उन्हें डिलीवरी मिलती है। यहां पर आपको बता दें कि नए वाहन की डिलीवरी लेने से पहले कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है, वरना बाद में सिर्फ पछतावा ही होगा। 

विज्ञापन

मॉडल और वेरिएंट

अगर आप बाइक की डिलीवरी लेने जा रहे हैं तो इस बात की जांच कर लें कि बाइक का मॉडल और वेरिएंट वही है, जिसे आपने सेलेक्ट किया था। कई बार जल्दबाजी में लोग इसकी जांच नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी और कलर की जांच

नई बाइक की डिलीवरी लेने से पहले बाइक की बॉडी और कलर की जांच करें। कई बार  वाहन डीलर अन्य बॉडी वाली बाइक डिलीवर कर देता है, फिर बाद में बदलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह भी देखें कि बाइक पर किसी तरह का पेंट छूट नहीं रहा या फिर कोई किसी जगह पर कोई स्क्रैच तो नहीं है। 

विज्ञापन

इंजन और चेसिस नंबर

हर बाइक का इंजन और चेसिस नंबर अलग-अलग होता है। नई मोटरसाइकिल की डिलीवरी लेने से पहले इंजन और चेसिस नंबर की जांच जरूर करें। साथ ही दस्तावेजों में भी इस बात की पुष्टि करें कि इन दोनों के नंबर समान है। ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। 

टायर और व्हील करें चेक

मोटरसाइकिल में टायर और व्हील काफी अहम पार्ट माने जाते हैं। नई बाइक की डिलीवरी लेने से पहले टायर और व्हील की सही ढंग से जांच करें कि कोई लीकेज या किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। सारी तसल्ली के बाद ही वाहन डीलर से बाइक की डिलीवरी लें, वरना आप मना भी कर सकते हैं। 

इन पार्ट्स की करें जांच

नई बाइक की डिलीवरी लेने से पहले बाइक के ब्रेक, क्लच, लाइट्स और इंडीकेटर्स की जांच करें। सही समय पर अगर इनकी जांच कर ली गई तो बाद में बाइक चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर किसी पार्ट में कोई गड़बड़ लगे तो वाहन डीलर को इसके बारे में जरूर बताएं।

इंजन और बैटरी

बाइक का दिल इंजन होता है, ऐसे में इंजन सही तरीके से काम करे, यह काफी जरूरी हो जाता है। इंजन के साथ बैटरी को चेक करें, अगर इनमें जरा सी भी समस्या लगे तो इसकी जानकारी बाइक डीलर को दें और परेशानी दूर होने के बाद ही बाइक की डिलीवरी लें। 

एक्सेसरीज और दस्तावेज

नई बाइक की डिलीवरी लेने से पहले बाइक की सभी एक्सेसरीज हैं या नहीं, इसकी जांच करें। इसके साथ ही यह भी देखें कि बाइक के साथ आने वाले सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास आ गए या नहीं। अगर किसी भी तरह का दस्तावेज आपको न मिला हो तो बाइक डीलर से उसकी मांग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed