{"_id":"632f1f3076fc1b71cd0eb309","slug":"baojun-unveils-all-electric-micro-suv-in-china-know-features-specs-details-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baojun Micro SUV: ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर माइक्रो एसयूवी इस देश में हुई पेश, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Baojun Micro SUV: ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर माइक्रो एसयूवी इस देश में हुई पेश, जानें डिटेल्स
Sat, 24 Sep 2022 08:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:46 PM IST
सार
अमेरिकी वाहन निर्माता General Motors (जनरल मोटर्स) और चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor की ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनी Baojun ने चीन में एक ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी पेश की है। इस थ्री-डोर एसयूवी को ऑफ-रोडिंग स्टाइल के साथ एक स्क्वैरिश डिजाइन दिया गया है।
विज्ञापन
Baojun Electric SUV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी वाहन निर्माता General Motors (जनरल मोटर्स) और चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor की ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनी Baojun ने चीन में एक ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी पेश की है। इस थ्री-डोर एसयूवी को ऑफ-रोडिंग स्टाइल के साथ एक स्क्वैरिश डिजाइन दिया गया है। इसमें एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन है, जो इसे शहर में चलाने और कभी-कभार मनोरंजक गतिविधियों के लिए आदर्श बनाती है।
एसयूवी में दोनों तरफ टो हुक के साथ एक मस्कुलर फ्रंट बम्पर और बड़े करीने से इंटीग्रेटेड हेडलाइट्स के साथ एक रेक्टेंगुलर फ्रंट ग्रिल है। एसयूवी डिजाइन एलिमेंट्स के मामले में नई Ford Bronco (फोर्ड ब्रोंको) जैसी दिखती है, जो इसे मर्दाना और साथ ही मॉडर्न लुक देता है।
Baojun माइक्रो एसयूवी बाओजुन कीवी सिटी ईवी वासे प्लेटफॉर्म पर आधारित है, इसे वह अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एमजी के साथ साझा करेगी। जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा और बाद में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Baojun SUV की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन दो मोटरों का इस्तेमाल करती है, जो दोनों एक्सल पर एक-एक हैं। इनसे 100 bhp से ज्यादा पावर जेनरेट होने की उम्मीद है। साथ ही, चूंकि वाहन हर एक्सल पर एक मोटर का इस्तेमाल करता है, यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव वाहन होगा।
Baojun SUV अभी भी अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में है और इसके अगले साल प्रोडक्शन शुरू होने की की उम्मीद है। Baojun शुरू में चीन में बिक्री शुरू करेगी, उसके बाद वैश्विक स्तर पर कुछ चुनिंदा बाजारों में इसकी बिक्री की जाएगी।
नई Baojun SUV के भारत में लॉन्च की संभावना नहीं है क्योंकि कार निर्माता की सहयोगी कंपनी MG भारत में पहले से मौजूद है। इसके अलावा, चूंकि MG भारतीय बाजार के लिए एक किफायती EV लॉन्च करने पर विचार कर रही है, इसलिए यह संभावना नहीं है कि ब्रोंको से प्रेरित यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में आएगी।