फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Baojun unveils all-electric micro SUV in China Know Features Specs Details News in Hindi

Baojun Micro SUV: ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर माइक्रो एसयूवी इस देश में हुई पेश, जानें डिटेल्स

Sat, 24 Sep 2022 08:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 08:46 PM IST
सार

अमेरिकी वाहन निर्माता General Motors (जनरल मोटर्स) और चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor की ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनी Baojun ने चीन में एक ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी पेश की है। इस थ्री-डोर एसयूवी को ऑफ-रोडिंग स्टाइल के साथ एक स्क्वैरिश डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन
Baojun unveils all-electric micro SUV in China Know Features Specs Details News in Hindi
Baojun Electric SUV - फोटो : For Reference Only

विस्तार

अमेरिकी वाहन निर्माता General Motors (जनरल मोटर्स) और चीनी वाहन निर्माता SAIC Motor की ज्वाइंट वेंचर वाली कंपनी Baojun ने चीन में एक ऑल-इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी पेश की है। इस थ्री-डोर एसयूवी को ऑफ-रोडिंग स्टाइल के साथ एक स्क्वैरिश डिजाइन दिया गया है। इसमें एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन है, जो इसे शहर में चलाने और कभी-कभार मनोरंजक गतिविधियों के लिए आदर्श बनाती है।
विज्ञापन


एसयूवी में दोनों तरफ टो हुक के साथ एक मस्कुलर फ्रंट बम्पर और बड़े करीने से इंटीग्रेटेड हेडलाइट्स के साथ एक रेक्टेंगुलर फ्रंट ग्रिल है। एसयूवी डिजाइन एलिमेंट्स के मामले में नई Ford Bronco (फोर्ड ब्रोंको) जैसी दिखती है, जो इसे मर्दाना और साथ ही मॉडर्न लुक देता है।
विज्ञापन


Baojun माइक्रो एसयूवी बाओजुन कीवी सिटी ईवी वासे प्लेटफॉर्म पर आधारित है, इसे वह अपनी आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एमजी के साथ साझा करेगी। जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा और बाद में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Baojun SUV की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन दो मोटरों का इस्तेमाल करती है, जो दोनों एक्सल पर एक-एक हैं। इनसे 100 bhp से ज्यादा पावर जेनरेट होने की उम्मीद है। साथ ही, चूंकि वाहन हर एक्सल पर एक मोटर का इस्तेमाल करता है, यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव वाहन होगा।

Baojun SUV अभी भी अपने कॉन्सेप्ट फॉर्म में है और इसके अगले साल प्रोडक्शन शुरू होने की की उम्मीद है। Baojun शुरू में चीन में बिक्री शुरू करेगी, उसके बाद वैश्विक स्तर पर कुछ चुनिंदा बाजारों में इसकी बिक्री की जाएगी।


नई Baojun SUV के भारत में लॉन्च की संभावना नहीं है क्योंकि कार निर्माता की सहयोगी कंपनी MG भारत में पहले से मौजूद है। इसके अलावा, चूंकि MG भारतीय बाजार के लिए एक किफायती EV लॉन्च करने पर विचार कर रही है, इसलिए यह संभावना नहीं है कि ब्रोंको से प्रेरित यह इलेक्ट्रिक SUV भारत में आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed