फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bajaj pulsar 125 new model 2023 revealed ahead of official launch in India

2023 Bajaj Pulsar 125: कैसी है नई 2023 बजाज पल्सर 125, लॉन्च से पहले डिटेल्स का खुलासा

Wed, 12 Apr 2023 08:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
bajaj pulsar 125 new model 2023 revealed ahead of official launch in India
Bajaj Pulsar 125 2023 Revealed - फोटो : For Reference Only
Bajaj Pulsar 125 (बजाज पल्सर 125) के अपडेटेड मॉडल का भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही खुलासा हो गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि 2023 Bajaj Pulsar 125 (2023 बजाज पल्सर 125) में लुक और मैकेनिकल डिटेल्स दोनों के लिहाज से कई बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन


क्या हुए बदलाव
नई बजाज पल्सर 125 के लुक में हुए बदलाव पर जो पहला ध्यान जाता है वह इसके अपडेटेड अलॉय व्हील डिजाइन हैं। यहअब पुराने 6-स्पोक वाले की जगह तीन-स्पोक डिजाइन के साथ आता है। अगला बड़ा विजुअल अपडेट कलर ऑप्शन है, जिसके बारे में इसकी लॉन्चिंग के समय ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन


बाइक के मैकेनिकल अपडेट्स की बात करें तो, सबसे अहम बदलाव फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी में हुआ है। यह बात इस चीज से साफ हो जाती है क्योंकि इसमें पेटकॉक नहीं दिया गया है। मेन, रिजर्व और ऑफ के बीच फ्यूल के फ्लो को सेलेक्ट करने के लिए कार्बोरेटेड मोटरसाइकिलों में फ्यूल टैंक के नीचे पेटकॉक होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन पावर
इसके अलावा, बारीकी से देखने पर पता चलता है कि, नई बजाज पल्सर 125 में डीटीएस-आई बैजिंग नहीं दी गई है। इससे इशारा मिलता है कि बजाज अब ट्विन स्पार्क प्लग सेटअप नहीं दे रहा है। नई Pulsar 125 से 125cc इंजन से वही पावर मिलने की उम्मीद है - 10bhp और 10.8Nm का टार्क, जो पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

फीचर्स
इन बदलावों के अलावा, 2023 Bajaj Pulsar 125 कमोबेश पुराने मॉडल के जैसी ही रहेगी। इसमें वही ब्रेक सेटअप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अन्य चीजें मिलेंगी। इसमें जो चीज नई मिल रही है वो है इंस्ट्रूमेंट कंसोल। यह बाइक कितनी दूर तक चल सकती है, इस इंडिकेटर के अलावा औसत ईंधन दक्षता रीडिंग मिलेगी।


कीमत और मुकाबला
लॉन्च होने पर, उम्मीद है कि बजाज अपने मौजूदा 81,414 रुपये के एक्स-शोरूम प्राइस टैग से कीमत में मामूली बढ़ोतरी करेगी। 2023 Bajaj Pulsar 125 का मुकाबला मुख्य रूप से Hero Glamour Canvas, Honda SP125 और TVS Raider 125 जैसी मोटरसाइकिलों से होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed