{"_id":"5ea2edc48ebc3e907b73df5c","slug":"bajaj-discover-range-removed-from-india-website-know-what-is-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय बाइक Discover को भारतीय वेबसाइट से हटाया, क्या होने जा रही है बंद!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय बाइक Discover को भारतीय वेबसाइट से हटाया, क्या होने जा रही है बंद!
Fri, 24 Apr 2020 07:16 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Discover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है। इस दौरान कंपनी ने कई बीएस6 मोटरसाइकिलों को भी वेबसाइट पर पेश किया है। जबकि कई मोटरसाइकिलों को अपनी वेबसाइट से हटाया है। हटाई गईं बाइक्स वह हैं जिन्हें कंपनी ने बीएस 6 में अपग्रेड नहीं किया है। लेकिन इस बीएस6 सूची में कंपनी की प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट बाइक डिस्कवर भी गायब है। माना जा हा है कि कंपनी इस बाइक को जल्द ही बंद करने जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि कंपनी पहले ही अपने पल्सर ब्रांड को 125 सीसी सेगमेंट को उतार चुकी है। वहीं प्लेटिना सीरीज सीटी रेंज और पल्सर 125 की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि डिस्कवर इस साल मार्च में बिक्री के मामले में शून्य पर रही। कंपनी ने अभी तक डिस्कवर के भविष्य के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। वहीं जानकारी के मुताबिक पुणे स्थित दोपहिया ब्रांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डिस्कवर सीरीज की बिक्री जारी रख सकता है। डिस्कवर सीरीज के अलावा, बजाज ऑटो ने एवेंजर 220 स्ट्रीट को भी अपनी भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी बाइक Platina 110 H-Gear को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कम्यूटर मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को अब सिर्फ एक वेरिएंट के साथ उतारा है। Bajaj Platina 110 H-Gear BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 59,802 रुपये है। कंपनी ने ड्रम ब्रेक वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। अब यह बाइक सिर्फ डिस्क ब्रेक में ही उपलब्ध है। डिस्क ब्रेक वाली BS4 मॉडल की कीमत 56,371 रुपये थी। यानी बाइक की कीमत में 3,431 रुपये का इजाफा हुआ है।
नई Bajaj Platina 110 H-Gear बीएस 6 में 115.45 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000आरपीएम पर 8.44बीएचपी का पावर और 5,000आरपीएम पर 9.81एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने बीएस4 इंजन की तुलना में बीएस6 इंजन का पावर आउटपुट में मामूली कमी आई है। बीएस4 इंजन में 8.5बीएचपी का पावर और 9.81एनएम का टॉर्क मिलता था। हालांकि यह इंजन अभी भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।