{"_id":"5e1ec1db8ebc3e4b425e0b24","slug":"bajaj-chetak-electric-scooter-booking-started-know-the-top-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, 10 पॉइंट में जानें इसके टॉप फीचर्स के बारे में","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, 10 पॉइंट में जानें इसके टॉप फीचर्स के बारे में
Wed, 15 Jan 2020 01:10 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:10 PM IST
सार
- जनवरी के आखिर से शुरू होगी Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी
- सबसे पहले पुणे और बेंगलुरु में शुरू होगी डिलीवरी, बाद में मेट्रो शहरों में मिलेगा
- इस स्कूटर में मिलेगा रिवर्स गियर फीचर
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric scooter Booking
- फोटो : bajaj Chetak
विस्तार
14 साल बाद फिर से लॉन्च हुए बजाज के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक (Bajaj Chetak) की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो गई है। वहीं मात्र दो हजार रुपये देकर इस स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बजाज चेतक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही बुकिंग की जा सकती है। वहीं इलेक्ट्रिक चेतक की डिलीवरी जनवरी के आखिर से शुरू होगी। जानते हैं बजाज चेतक की खास बातें...
विज्ञापन
Trending Videos
मिलेंगे ये हैं खास फीचर
- बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की की पुणे और बेंगलुरु में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये है।
- बजाज चेतक को दो वेरियंट्स Urbane और Premium में लॉन्च किया गया है। Urbane वेरियंट में फ्रंट में ड्रम ब्रेक मिलेंगे, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है। वहीं Premium में डिस्क ब्रेक का फीचर मिलेगा। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है।
- नए चेतक में हॉर्सशू शेप वाली LED हेडलाइट्स और डीआरएल मिलेंगी। इसमें रात और दिन के हिसाब से हेडलैंप दिए गए हैं। स्कूटर में फीदर-टच एक्टिवेटेड इलेक्ट्रॉनिक स्विचेज और बड़ा डिजिटल कंसोल मिलेगा।
- बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। इस स्कूटर में कंपनी रिवर्स गियर का फीचर दे रही है।
- चेतक इलेक्ट्रिक के साथ स्मार्टफोन एप मिलेगी, जिसमें स्कूटर की रेंज, चार्जिंग और लोकेशन के बारे में जानकारी मिलेगी। स्कूटर की इंस्टालेशन के लिए कंपनी खास टेक्निशियन ग्राहक के घर भेजेगी।
- स्कूटर में लीथियम आयन बैटरी मिलेगी, जिसे घरेलू पांच से 15 एंपीयर के इलेक्ट्रिक आउटलेट से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी इस स्कूटर के साथ तीन साल या 50 हजार किमी की वारंटी दे रही है।
- इसमें दो राइड मोड्स- इको और स्पोर्ट मिलेंगे। इको मोड में माइलेज 95 किमी और स्पोर्ट मोड में 85 किमी का माइलेज मिलेगा।
- चेतक में इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम के जरिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग फीचर मिलेगा, जो ब्रेक के दौरान निकलने वाली ऊर्जा को काइनेटिक एनर्जी में बदलेगा और बैटरी चार्जिंग में मदद करेगा। जिससे स्कूटर की रेंज बढ़ जाएगी।
- फिलहाल स्कूटर को पुणे और बेंगलुरू में ही उतारा जाएगा। ग्राहक एक्सपीरियंस सेंटर्स पर इसकी टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। https://www.chetak.com पर जाकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा केटीएम डीलरशिप्स पर भी इसे बेचा जाएगा।
- इस स्कूटर में 3kWh का सिस्टम लगा है, जो 16 एनएम का टॉर्क देगा। बैटरी नॉर्मल चार्जर से चार्ज होने में पांच घंटे का वक्त लेगी, जबकि एक घंटे की चार्जिंग में यह 25 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।