फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj Auto Launched platina 110 abs became india first computer motor cycle with abs

बजाज ऑटो ने लॉन्च की Platina 110 ABS, बनी देश की पहली ऐसी मोटरसाइकिल

Sat, 04 Mar 2023 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 04 Mar 2023 04:48 PM IST
सार

  • Platina 110 ABS 100-115 cc सेगमेंट में भारत की पहली और एकमात्र मोटरसाइकिल है जो ABS ब्रेकिंग की पूरी सुरक्षा के साथ आती है
  • ABS ब्रेकिंग Platina को सटीक ब्रेकिंग, कम ब्रेकिंग दूरी, बेहतर नियंत्रण और स्थिरता प्रदान करता है
  • Platina 110 ABS शानदार आराम और वास्तविक दुनिया का उत्कृष्ट माइलेज के वादे के साथ लॉन्च की गई है
  • 72,224 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर उपलब्ध

विज्ञापन
Bajaj Auto Launched platina 110 abs became india first computer motor cycle with abs
Bajaj platina - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे मूल्यवान टू व्हीलर और थ्री व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने सेगमेंट-फर्स्ट एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ Platina 110 ABS को लॉन्च किया है। भारत के पास दुनिया में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं का संदिग्ध रिकॉर्ड है और ऐसी दुर्घटनाओं में से लगभग आधे में टू व्हीलर शामिल हैं। भारत में बेची जाने वाली हर दूसरी मोटरसाइकिल 100 - 115 cc कम्यूटर मोटरसाइकिल है| इसलिए इस सेगमेंट में ABS ब्रेकिंग की शुरुआत इन कम्यूटर राइडर्स के लिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन


ABS से लैस नई Platina 110 ब्रेकिंग दूरी को कम करके और किसी भी चुनौतीपूर्ण ब्रेकिंग स्थिति में बेहतर स्थिरता प्रदान करके सुरक्षा को बढ़ाती है। इसके अलावा, Platina में ABS आवारा जानवरों के अचानक सामने आने से, गड्ढों, फिसलन और असमान सतहों के कारण उत्पन्न हो सकने वाली आपातकालीन-ब्रेकिंग स्थितियों में पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन




Platina 110 ABS, पिछले प्लेटिना मॉडल की तरह, 'कम्फर्टेक' के अतिरिक्त लाभ के साथ आता है जिसमें आरामदायक सीट, लंबे फ्रंट और रियर सस्पेंशन शामिल हैं जो एक आरामदायक, झटका-मुक्त सवारी सुनिश्चित करते हैं। DRL के साथ हेडलाइट्स राइडर को स्पष्ट दृश्यता प्रदान करती हैं। नए डिजिटल स्पीडोमीटर में ABS इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर और गियर गाइडेंस जैसे फीचर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉन्च पर बोलते हुए सारंग कानडे - प्रेसिडेंट, मोटरसाइकिल्स - बजाज ऑटो ने कहा, “राइडिंग की स्थिति से जुड़े हमारे आंतरिक अध्ययन से पता चलता है कि कम से कम 91% कम्यूटर मोटरसाइकिल सवार एक महीने में कम से कम एक पैनिक ब्रेकिंग सिनेरियो का सामना करते हैं। नए Platina 110 ABS के साथ, हम अप्रत्याशित ब्रेकिंग परिदृश्यों में सवारों को पूर्ण नियंत्रण प्रदान करना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि राइडिंग की कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले ये राइडर्स अपने आप को और अपने प्रियजनों को सर्वश्रेष्ठ-इन-सेगमेंट ब्रेकिंग तकनीक के साथ सुरक्षित रखने के लिए Platina 110 ABS पर विचार करेंगे।”



Platina 110 ABS, जिसकी कीमत रु. 72,224 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, 115.45 cc इंजन द्वारा संचालित है जो 7000 RPM पर 8.6 PS की पॉवर और 5000 RPM पर 9.81 Nm का टॉर्क देता है। भरोसेमंद प्रदर्शन, प्रतिस्पर्धी माइलेज और मजबूत बनावट के साथ प्लेटिना 110 ABS तीन आकर्षक रंगों- एबोनी ब्लैक, कॉकटेल वाइन रेड और सैफायर ब्लू में आता है।

विशेषताएं :

  • एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) - अपने सेगमेंट में पहली बार।
  • अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में बेहतर स्थिरता और नियंत्रण के लिए।
  • आपातकालीन ब्रेकिंग के दौरान कम ब्रेकिंग दूरी के लिए।
  • डिजिटल स्पीडोमीटर।
  • कुशल सवारी के लिए गियर संकेत और गियर मार्गदर्शन।
  • हेडलैम्प एकीकृत डीआरएल के साथ जो स्पष्ट दृश्यता और दमदार शैली प्रदान करता है।
  • फ्रंट और रियर (नाइट्रोक्स के साथ) सस्पेंशन जो गड्ढों में कम झटके देता है।
  • लंबी क्विल्टेड सीटें जो सवारी के लिए आराम प्रदान करती हैं।

तकनीकी विशेषताएं (Platina110 ABS)  

इंजन टाइप नेचर एयर कूल्ड, DTS-i 
इंजन कैपेसिटी (cc) 115.45
बोर x स्ट्रोक (mm) 50 X 58.8 
पावर (KW @ RPM) 6.33 @ 7000 
पावर (PS @ RPM) 8.6 @ 7000
टॉर्क (Nm @ RPM) 9.81 @ 5000
ट्रांसमिशन टाइप 5 Speed (All Down Shift)
फ्रेम स्ट्रक्चर Tubular Single Down Tube with Lower Cradle frame
ब्रेक टाइप - फ्रंट 240 mm डिस्क विद सिंगल चैनल ABS 
ब्रेक टाइप - रियर 110 mm ड्रम विद CBS 
फ्यूल टैंक कैपेसिटी (Litres) 10.5
डिजिटल स्पीडोमीटर  गियर इंडिकेशन एंड गियर गाइडेंस 

बजाज के बारे में

बजाज 79 से ज्यादा देशों में 1.8 करोड़ मोटरसाइकल बेच चुका है। बजाज का ब्रांड असल में 'द वर्ल्डस् फेवरेट इंडियन' है। यह भारत की नंबर-वन मोटरसाइकल निर्यातक कंपनी है, जिसकी हर तीन में से दो बाइक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाज के बैज के साथ भेजी जाती है। बजाज कंपनी थ्री-व्हीलर बनाने के मामले में भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। बजाज ऑटो दुनिया की पहली ऐसी टू-व्हीलर कंपनी है, जिसने एक ट्रिलियन रुपये का मार्केट कैप हासिल किया है और दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टू-व्हीलर कंपनी बनी हुई है। यह पिछले 75 वर्ष से डिजाइन और तकनीक के मामले में सबसे श्रेष्ठ उत्पाद बना रही है। इसके उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता। नए उत्पादों के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता ने इसे 'फ्यूचर रेडी' बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed