फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   avoid tyre bursts and car fires during this scorching heatwave

Auto Tips: हीटवेव के दौरान वाहन में लग सकती है आग, इन टिप्स से सुरक्षित रहेगी गाड़ी

Wed, 29 May 2024 06:02 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 29 May 2024 06:02 PM IST
सार

इस भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ वाहनों का भी बुरा हाल हो रहा है। गर्मी के दौरान वाहन को आग से बचाने के लिए आपको कुछ टिप्स को अपनाना होगा। ऐसे में जानिए गर्मी के दौरान वाहन का किस तरह से ध्यान रखना है, ताकि कोई भी अनहोनी न हो। 

विज्ञापन
avoid tyre bursts and car fires during this scorching heatwave
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देशभर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं। लोग ज्यादातर समय एसी में ही गुजार रहे हैं। गर्मी का सितन इतना अधिक हो गया है कि तेज धूप में दो मिनट रुकना भी मुश्किल हो जाता है। गर्मी का पारा 45 डिग्री के पार चला गया है, ऐसे में गाड़ियों पर भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान सड़कों पर कारों में आग लगने और दो पहिया वाहनों के टायरों में ब्लास्ट होने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। इस गर्मी के मौसम में वाहन का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन

गाड़ी का लिक्विड स्तर रखें पूरा

गर्मी के दौरान वाहन के कई उपकरण गर्म हो जाते हैं, ऐसे में वाहन का लिक्विड स्तर यानी फ्ल्यूड का स्तर पूरा होना चाहिए। अगर वाहन के सभी उपकरणों को सही समय पर पूरा लिक्विड मिलेगा तो वाहन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर पाएंगे। गर्मी के दौरान गाड़ी का इंजन ऑयल, कूलेंट लेवल समेत सभी उपकरण नियंत्रण में होने चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि यह उपकऱण ज्यादा गर्म नहीं होने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायरों का रखें खास ध्यान

तेज धूप में गाड़ी के टायर अपना संतुलन खो रहे हैं और ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां पर आपको बता दें कि गाड़ी के टायर में हवा का प्रेशर रोजाना कम होता रहता है। किसी भी लंबी यात्रा के दौरान वाहन के टायर को समय-समय पर चेक करना चाहिए कि उसमें सही मात्रा में हवा का प्रेशर है या नहीं। साथ ही टायर में किसी तरह का  लीकेज तो नहीं है, इसकी भी जांच करनी चाहिए। 

विज्ञापन

एयर फिल्टर को करें चेंज

गर्मी के दौरान अधिकतर समय कार का एयर कंडीशनर यानी एसी चलता रहता है। एसी को सही तरीके से चलाने के लिए एयर फिल्टर की भूमिका काफी बड़ी होती है। ऐसे में समय-समय पर एयर फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए। अगर आपको कार का एयर फिल्टर काफी गंदा लगे तो उसे साफ करने के बजाय उसे बदलना सही रहता है। 

इंटीरियर को ढककर रखें

गाड़ी के इंटीरियर को गर्मी से बचाना काफी जरूरी है। इसके लिए किसी मोटे कपड़े से कार के डैशबोर्ड और इंटीरियर को सुरक्षित किया जा सकता है। डैशबोर्ड को तेज धूप से बचाकर रखें, इससे कार के अंदर का माहौल कम  गर्म होगा। 

विंडशील्ड वाइपर्स का ख्याल

कार की विंडशील्ड पर वाइपर्स के साथ रबड़ के ब्लेड दिए जाते हैं। अगर ज्यादा गर्मी होती है तो ये रबड़ खराब हो जाते हैं और कई बार इनमें बड़े-बड़े छेद हो जाते हैं। अगर इनमें किसी तरह की दिक्कत आती है तो विंडशील्ड वाइपर्स सिस्टम खराब हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed