फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   auto sales siam june 2022 auto sales data june 2022 auto sales report june 2022

SIAM: जून में 19 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री, सियाम ने जारी किया आंकड़ा, बताई ये वजह

Wed, 13 Jul 2022 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 04:57 PM IST
सार

सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार के कारण जून में भारत में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
auto sales siam june 2022 auto sales data june 2022 auto sales report june 2022
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI

विस्तार

सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार के कारण जून में भारत में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाहन उद्योग के संगठन SIAM (सियाम) के ताजा आकंड़ों से इसकी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, डीलरों को यात्री वाहन (पीवी) जून 2021 में 231,633 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 275,788 यूनिट्स डिस्पैच किए गए। 
विज्ञापन

auto sales siam june 2022 auto sales data june 2022 auto sales report june 2022
Bike Manufacturing Plant - फोटो : For Reference Only
इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री बढ़कर 13,08,764 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 10,60,565 यूनिट्स थी। 

जून 2021 में 9,404 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 26,701 यूनिट्स हो गई। 

जून में सभी सेगमेंट की बिक्री बढ़कर 16,11,300 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 13,01,602 यूनिट्स थी। 

auto sales siam june 2022 auto sales data june 2022 auto sales report june 2022
Automobile Sector - फोटो : For Reference Only
पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "... हाल ही में सरकार ने मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने और पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कम करके और शुल्क संरचना में बदलाव करके आम आदमी की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में कुछ कमी आ सके। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इन प्रयासों के लिए सरकार की सराहना और धन्यवाद करता है।" 
विज्ञापन

auto sales siam june 2022 auto sales data june 2022 auto sales report june 2022
Automobile Sector - फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "उद्योग भी सीएनजी की कीमतों पर इसी तरह के समर्थन के लिए उत्सुक है, जिसकी कीमतों में पिछले 7 महीनों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीएनजी की कीमतों पर समर्थन से आम आदमी को मदद मिलेगी, सार्वजनिक परिवहन की सुविधा होगी और एक स्वच्छ वातावरण बनेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed