फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto Sales May 2024 FADA Auto Retail Sales Figures passenger vehicles sales data

Auto Sales: मई में वाहनों की खुदरा बिक्री पर गर्मी और चुनावों का पड़ा असर, फिर भी सालाना आधार पर 3% का इजाफा

Mon, 10 Jun 2024 05:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Jun 2024 05:39 PM IST
सार

मई महीने में वाहनों की खुदरा बिक्री में मासिक आधार पर 5.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। क्योंकि मौजूदा गर्मी, नए मॉडलों की कमी और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के कारण शोरूमों में कम लोगों का आना हुआ। हालांकि, वार्षिक आधार पर बिक्री में 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Auto Sales May 2024 FADA Auto Retail Sales Figures passenger vehicles sales data
Automobile Industry - फोटो : PTI

विस्तार

मई महीने में वाहनों की खुदरा बिक्री में मासिक आधार पर 5.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। क्योंकि मौजूदा गर्मी, नए मॉडलों की कमी और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के कारण शोरूमों में कम लोगों का आना हुआ। ऑटो निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, वार्षिक आधार पर बिक्री में 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FADA) (फाडा) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। यात्री वाहनों और ट्रैक्टर सेगमेंट दोनों में ही 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक आधार पर देखें तो दोपहिया वाहनों, यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में क्रमशः 6.6 प्रतिशत, 9.5 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि अन्य श्रेणियों के खराब प्रदर्शन के बावजूद, दोपहिया और ट्रैक्टरों की बिक्री में क्रमशः 22.7 प्रतिशत और 23.7 प्रतिशत की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि, आपूर्ति की कमी, ओईएम (ओरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्युफेक्चरर) मार्केटिंग गतिविधियों की कमी और अत्यधिक गर्मी और चुनावों के प्रभाव ने बिक्री पर असर डाला। जिसके कारण दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में मासिक आधार पर 6.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, "अनुमानित अच्छे मानसून और वित्तीय उपलब्धता में सुधार के कारण सकारात्मक ग्रामीण मांग भी देखी गई, जिसने बिक्री को बनाए रखा।"

पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) की बिक्री बाजार की लिक्विडिटी के मुद्दों से प्रभावित थी। क्योंकि मॉडलों की कमी, तीव्र प्रतिस्पर्धा और ओईएम द्वारा किए गए कमजोर मार्केटिंग प्रयासों ने समस्या को और बढ़ा दिया। सिंघानिया ने कहा, "इसके अलावा, ग्राहकों द्वारा खरीद को टालने और कम पूछताछ ने बाजार की चुनौतीपूर्ण स्थितियों को और बढ़ा दिया। अत्यधिक गर्मी के कारण, शोरूम में आने वालों की संख्या में लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट आई।"

अत्यधिक गर्मी की लहरों ने कमर्शियल व्हीकल (सीवी) सेगमेंट को भी नहीं छोड़ा। फाडा के अधिकारी ने कहा, "पिछले साल के कम आधार और बसों के ऑर्डर बढ़ने के कारण बढ़ोतरी के बावजूद, उद्योग को थोक दबाव, सरकारी नीति के प्रभावों और नकारात्मक बाजार भावना से चुनौतियों का सामना करना पड़ा।"

चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। फाडा नजदीकी भविष्य में कुछ स्थिरता देखने की उम्मीद करता है। हालांकि यह अत्यधिक मौसम की स्थिति और जुलाई में स्कूलों के फिर से खुलने से खरीदारों के फैसला लेने को प्रभावित करने से भी चिंतित है।

फाडा ने कहा, "इन सकारात्मक संकेतों के बावजूद, तीव्र प्रतिस्पर्धा, नए मॉडल लॉन्च की कमी और ओईएम द्वारा किए गए कमजोर मार्केटिंग प्रयासों सहित चुनौतियां बनी हुई हैं। लिक्विडिटी की समस्या और उच्च इन्वेंट्री लेवल डीलरशिप के मुनाफे को प्रभावित करना जारी रखते हैं। हालांकि डिस्काउंट स्कीम और अच्छी उत्पाद उपलब्धता मौजूद हैं। लेकिन मौसमी कारकों के कारण ग्राहक द्वारा कम पूछताछ और खरीद को टालना चिंता का विषय बना हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed