फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   you too can become a victim of fraud at petrol pump keep these tips in mind to avoid it

सावधान: पेट्रोल पंप पर आप भी हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार, बचने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान

Wed, 10 Apr 2024 05:22 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 10 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

देशभर के पेट्रोल पंप अलग-अलग तरीकों से अपने ग्राहकों के साथ धोखा करते हैं। ऐसे में ईंधन भरवाते वक्त हमेशा सजग रहे, ताकि आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो। पेट्रोल पंपों पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स का ख्याल रखना होगा। 

विज्ञापन
you too can become a victim of fraud at petrol pump keep these tips in mind to avoid it
petrol pump frauds - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपके पास वाहन है तो आप अक्सर पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाते होंगे। ऐसे में कई बार पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो जाती है। जी हां, कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि देशभर के पेट्रोल पंप अलग-अलग तरीकों से अपने ग्राहकों के साथ धोखा करते हैं। ऐसे में ईंधन भरवाते वक्त हमेशा सजग रहे, ताकि आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो। पेट्रोल पंपों पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स का ख्याल रखना होगा। 

विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर होती है इस तरह की धोखाधड़ी

आपने अक्सर सुना होगा कि कि पेट्रोल पंपों पर डीजल या पेट्रोल भरवाते वक्त गाड़ी में कम मात्रा में ईंधन दिया, जबकि ग्राहकों से पैसे अधिक वसूल कर लिए। पेट्रोल पंपों पर अक्सर ग्राहकों को इस धोखाधड़ी की पूरी जानकारी नहीं होती है। ऐसे में ग्राहक सही वक्त पर इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते हैं। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन भरवाते वक्त हर जानकारी पर नजर रखना मुश्किल काम है, मगर सतर्क रहकर काफी हद तक धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

  • गाड़ी में ईंधन भरवाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पेट्रोल पंप पर लगे मीटर की रीडिंग शून्य हो। अगर ईंधन भरते वक्त मीटर की रीडिंग शून्य नहीं है तो आप इसके लिए आवाज उठा सकते हैं। 
  • इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाते वक्त हमेशा विषम नंबरों में ही ईंधन भरवाएं। ऐसा करके आप पेट्रोल की हेराफेरी से बच सकते हैं। आप 100 और 500 रुपये की बजाय 135 और 430 रुपये का ईंधन गाड़ी में भरवाएं।
  • अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल हमेशा एक व्यवस्थित और जाने-माने ईंधन स्टेशन से ही भरवाएं। किसी भी अनजान पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने से बचें। ऐसा करके आप किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं। साथ ही किसी भी परेशानी में आप आसानी के साथ पेट्रोल डीलर के साथ बात कर सकते हैं। 
  • पेट्रोल पंप पर मौजूद शख्स से आप ईंधन की मात्रा और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आपको किसी भी तरह का संदेह लगे तो आप बेझिझक सवाल पूछ सकते हैं। संतुष्ट जवाब न मिलने पर आप समझ लेना कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed