फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha YZF-R15 gets new paint scheme im malaysia yamaha motorcycle yamaha motorbike yamaha sports bike

Yamaha YZF-R15: किफायती एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक को मिली नई कलर स्कीम, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 23 Apr 2021 06:59 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 06:59 AM IST
सार

नए सिल्वर कलर पेंट स्कीम के अलावा YZF-R15 मोटरसाइकिल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 155 cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है।

विज्ञापन
Yamaha YZF-R15 gets new paint scheme im malaysia yamaha motorcycle yamaha motorbike yamaha sports bike
Yamaha YZF-R15 - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha Motor (यामाहा मोटर) ने अपने लोकप्रिय YZF-R15 को एक नए कलर स्कीम के साथ पेश किया है। फुल-फेयर स्पोर्ट्स बाइक को अब एक नया सिल्वर कलर ऑप्शन मिला है, जो किफायती एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक को और प्रीमियम बनाता है। फिलहाल इसे मलयेशियाई बाजार में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में भी इसे उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन

लुक और डिजाइन

Yamaha YZF-R15 के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें चमकीले फ्लोरोसेंट येलो व्हील्स दिए गए हैं। यह बाइक के एक्सटीरियर सिल्वर / ग्रे स्कीम के साथ मेल खाता है और इसे और आकर्षक बनाता है। इसमें प्रीमियम अपसाइड-डाउन फोर्क्स दिए गए हैं। जबकि भारतीय-स्पेक मॉडल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं। फोर्क ट्यूबों का गोल्डन कलर स्पोर्ट्स बाइक के ओवरऑल स्पोर्टी लुक को और बेहतरीन बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक फीचर्स

नई पेंट स्कीम के अलावा इस मोटरसाइकिल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट मिलता है जो इसे काफी अग्रेसिव लुक देता है। इस बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें फुल-फेयरिंग डिजाइन दिया गया है जो फ्लैगशिप YZF-R1 मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स, रियर मोनो-शॉक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। 
विज्ञापन

इंजन

YZF-R15 में 155 cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, एसओएचसी, 4-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। इस इंजन में कंपनी के पेटेंट किए गए वैरिएबल वाल्व एक्टिवेशन (वीवीए) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच और एक साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच भी मिलता है। यामाहा का कहना है कि इसके लाइनअप के सभी मॉडल में अब एक इन-बिल्ट साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच का फीचर मिलने लगा है। 

कीमत

मलयेशियाई बाजार में इसकी कीमत RM11,988 (2.20 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है कि नई सिल्वर पेंट स्कीम को भारतीय बाजार में कब उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस पॉपुलर मोटरसाइकिल को भारत में भी नए कलर स्कीम के साथ उतारेगी। 

भारत में कब मिलेगी

भारत में यामाहा YZF-R15 बाइक नए मेटैलिक रेड कलर ऑप्शन के अलावा, तीन अन्य रंगों - रेसिंग ब्लू, थंडर ग्रे और डार्कनाइट के विकल्पों में भी उपलब्ध है। यानी भारत में यह बाइक अभी चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed