फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha Motor India registered 33 year on year sales growth in December 2020

Yamaha Motor की 33 फीसदी बढ़ी बिक्री, साल के आखिरी महीने में बेचे 39,224 दोपहिया वाहन

Fri, 01 Jan 2021 05:19 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 01 Jan 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Motor India registered 33 year on year sales growth in December 2020
Yamaha Fascino 125 FI BS6 - फोटो : Yamaha Motor

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) के लिए साल 2020 का आखिरी महीना शानदार रहा। दिसंबर 2020 में कंपनी ने अपने दोपहिया वाहनों के कुल 39,224 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने दोपहिया वाहनों के कुल 29,486 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस दिसंबर भारतीय बाजार में यामाहा के दोपहिया वाहनों की मांग 33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। कोविड के कारण लगाए गए लॉकडाउन के खुलने के बाद से लगातार पिछले 6 महीने से कंपनी की कुल बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

पिछले 6 महीनों में कितनी हुई बिक्री

  • जुलाई 2020 में कुल 49,989 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, जुलाई 2019 में कंपनी ने कुल 47,918 यूनिट्स की बिक्री की थी जुलाई 2019 की तुलना में जुलाई 2020 में यामाहा की बिक्री में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
  • अगस्त 2020 में कुल 60,505 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में कंपनी ने कुल 52706 यूनिट्स की बिक्री की थी। अगस्त 2019 की तुलना में अगस्त 2020 में यामाहा की बिक्री में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
  • सितंबर 2020 में कुल 63,052 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, सितंबर 2019 में कंपनी ने कुल 53,727 यूनिट्स की बिक्री की थी। सितंबर 2019 की तुलना में सितंबर 2020 में यामाहा की बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
  • अक्तूबर 2020 में कुल 60,176 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने कुल 46,082 यूनिट्स की बिक्री की थी। अक्तूबर 2019 की तुलना में अक्तूबर 2020 में यामाहा की बिक्री में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
  • नवंबर 2020 में कुल 53,208 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 39,406 यूनिट्स की बिक्री की थी। नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर 2020 में यामाहा की बिक्री में 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • 125 सीसी सेगमेंट में कंपनी के Fascino, Ray ZR और Ray ZR Street Rally बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
  • 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के R15 Version 3.0 और MT-15, FZ FI और FZS FI वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
  • 150 सीसी सेगमेंट में कंपनी के FZ 25 और नई FZS 25  बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed