फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   yamaha motor india has revealed its BS6 scooters and motorcycles range

Yamaha की बाइक-स्कूटर खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें पूरी खबर, ये हैं BS6 इंजन वाली गाड़ियां

Tue, 03 Mar 2020 04:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
yamaha motor india has revealed its BS6 scooters and motorcycles range
Yamaha bs6 bikes - फोटो : Yamaha Motor India

यामाहा मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी पूरी BS-6 लाइन अप की घोषणा कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS6 वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी बड़ी कंपनियां अपनी लाइनअप को अपग्रेड कर रही हैं। इस कड़ी में Yamaha ने 31 मार्च 2020 से पहले ही अपनी सारी बाइक्स को BS6 इंजन में अपडेट कर लिया है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट से लेकर 250 सीसी सेगमेंट तक में बिक्री करती है। स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो इनमें 125 सीसी इंजन वाली नई Fascino और Ray-ZR FI 125 स्कूटर्स शामिल हैं। वहीं, अगर मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो इनमें FZ-FI, FZS-FI, YZF-R15 V3.0, MT-15 से लेकर FZ-25 और FZS-25 तक शामिल हैं। 

विज्ञापन

शुरुआती कीमत

भारतीय बाजार में यामाहा के वाहनों की कीमत 66,430 रुपये से शुरू होती है, जो 1.46 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि कंपनी की सबसे सस्ती टू-व्हीलर Yamaha Fascino 125 FI है। वहीं, इसका सबसे महंगा टू-व्हीलर Yamaha YZF-F15 है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि BS6 FZ-25 की कीमत से अप्रैल 2020 में पर्दा हटेगा। वहीं,  FZS-25 की बिक्री आने वाले महीनों में शुरू होगी।

विज्ञापन

ये स्कूटर्स और बाइक्स होंगी बंद

यामाहा अपने कई स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स को बंद करने जा रही है। कंपनी अपनी Fascino और Ray-ZR 110 जैसे स्कूटर्स को बंद करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। वहीं, Saluto RX 110, Saluto 125 और SZ-RR 150 जैसी मोटरसाइकिल्स को भी बंद किया जा रहा है। ऐसे में अब 150 सीसी इंजन वाली बाइक कंपनी की शुरुआती मोटरसाइकिल सेगमेंट बन चुकी है। वहीं, स्कूटर्स में 125 सीसी इंजन वाले मॉडल से शुरुआत हो रही है। इस बदलाव के बाद अब Fascino और Ray-ZR कंपनी की एंट्री लेवल स्कूटर में आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2019 से हुई शुरुआत

यहां बता दें कि Yamaha ने पिछले साल नवंबर महीने में FZ-FI को लॉन्च कर BS6 सेगमेंट में एंट्री की थी। इसके बाद कंपनी ने BS6 कंप्लाइंट वाली R15 V3.0 को दिसंबर 2019 में लॉन्च किया था। दिसंबर 2019 में कंपनी ने BS6 इंजन के साथ Yamaha Fascino 125 FI को पेश किया था, जिसकी बिक्री इस साल जनवरी महीने से शुरू हुई है।  वहीं, Ray-ZR और MT-15 BS6 को कंपनी ने फरवरी 2020 में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed