फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000

Yamaha FZ V3 एबीएस फीचर के साथ लॉन्च, पढ़ें क्या हैं फीचर

Tue, 22 Jan 2019 11:45 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Jan 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha FZV3.0

माहा इंडिया ने अपनी पॉपुलर बाइक FZ V3 का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया है। यामाहा ने इस बाइक के दो मॉडल लॉन्च किए हैं। FZ V3 की कीमत 95 हजार रुपए से शुरू है। यामाहा ने नई FZ V3 में कई बदलाव किए हैं। यामाहा ने इस बार नई FZ V3 को सिंगल चैनल एबीएस के साथ लॉन्च किया है। इससे पहले हाल में यामाहा ने 2019 की पहली बाइक लॉन्च करते हुए 150 सीसी वाली Yamaha YZF-R15 V3.0 का एबीएस वर्जन लॉन्च किया था।

विज्ञापन

 

पांच रंगों में किया लॉन्च

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha FZV3.0

यामाहा की FZ V3 FI ABS की कीमत 95 हजार रुपए है, जबकि FZ-S V3 FI ABS की कीमत 97 हजार रुपए है। पुरानी बाइकों के मुकाबले FZ V3 FI ABS की कीमत में 13 हजार और FZ-S V3 FI ABS की कीमत में 9 हजारर रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को पांच रंगों में उतारा है। FZ V3 FI ABS में कंपनी ने मेट्रिक ब्लैक, और रेसिंग ब्लु रंग में लॉन्च किया है। जबकि FZ V3 FI ABS को मैट ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और ग्रे और सियान ब्लू में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Xtreme और Suzuki Gixxer से मुकाबला

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha FZV3.0

FZ V3 में कंपनी ने नए डीआरएल के साथ फुल एलईडी हैडलैंप्स यूनिट दी है, जो पुरानी बाइक के मुकाबले बड़े हैं। हैडलैंप्स में हाई बीम और लो बीम का फीचर है। इसके अलावा नए फ्रंट पेंडर्स के साथ नए इंडीकेटर्स भी दिए हैं। इसके अलावा बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया है। यामाहा FZ V3 की टक्कर Honda CB Hornet 160R, Bajaj Pulsar NS 160, Hero Xtreme, TVS Apache RTR 160 4V और Suzuki Gixxer से है।     

विज्ञापन

नया इंजन कवर और नए अलॉय व्हील्स

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha FZV3.0 Airvent

इसके अलाव बाइक में आगे की तरफ फेक एयरवेंट्स दिए गए हैं, हालांकि ये काम तो नहीं करते लेकिन बाइक के लुक को बढ़ाते हैं। बाइक में यामाहा ने नया इंजन कवर और नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। साथ ही बाइक का फ्यूल टैंक भी मस्कुलर है, जिससे बाइक अग्रेसिव दिखती है। नए मॉडल्स में टू लेवल सिंगल सीट दी गई है, जिसका सरफेस एरिया 16 प्रतिशत ज्यादा और 5एमएम मोटी है। एलुमीनियम का बना वन पीस ग्रैब बार और 140एमएम के रेडियल टायर दिए गए हैं।

पहली बार बाइक में ब्लू कोर टेक्नोलॉजी

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha FZV3.0

यामाहा ने पहली बार बाइक में ब्लू कोर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ब्लू कोर टेक्नोलॉजी न्यू जेनरेशन इंजन डेवलेपमेंट तकनीक है, जो न केवल बाइक का माइलेज बढ़ाती है, बल्कि प्रदूषण भी कम करती है। साथ ही पॉवर भी कम खर्च करती है। FZ V3 में ब्लूकोर टेक्नोलॉजी के साथ 5 स्पीड ट्रांसमिशन वाला 149सीसी का इंजन दिया है, जो 8000 आरपीएम पर 13 बीएचपी की पॉवर और 6000 आरपीएम पर 12.8 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक के आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है।

 

FZ25 और Fazer 25 का डुअल चैनल एबीएस वर्जन भी लॉन्च

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
Yamaha Fazer 25

इसके अलावा यामाहा ने FZ25 और Fazer 25 का डुअल चैनल एबीएस वर्जन भी लॉन्च किया है। नई FZ25 ABS की एक्स-शोरूम कीमत 1.33 लाख रुपए और Fazer 25 एबीएस की कीमत 1.43 लाख रुपए रखी है।  

इससे पहले YZF-R15 V3.0 की थी लॉन्च

yamaha launches 3rd generation of Yamaha FZ V3 models priced at Rs. 95000
yamaha R15 dual abs

इससे पहले यामाहा ने नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 150 सीसी सेगमेंट में पहली बार डुअल चैनल एबीएस का फीचर लॉन्च किया है। वहीं नॉन-एबीएस वर्जन के मुकाबले यामाहा ने YZF-R15 V3.0 की कीमतों में 12 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। यामाहा YZF-R15 V3.0 की एक्स-शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपए है। यामाहा YZF-R15 V3.0 में वीवीए टेक्नोलॉजी के साथ 155 सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल इंजन दिया गया है, जो 10 हजार आरपीएम पर 19 बीएचपी की पॉवर और 8500 आरपीएम पर 14.7 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed