{"_id":"60be39078ebc3e791908468b","slug":"yamaha-fz-x-launch-date-in-india-yamaha-fz-x-2021-yamaha-fz-x-adventure-bike-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamaha FZ-X: इस तारीख को लॉन्च हो रही है यह किफायती स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Yamaha FZ-X: इस तारीख को लॉन्च हो रही है यह किफायती स्पोर्ट्स बाइक, जानें कीमत
Mon, 07 Jun 2021 08:49 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:49 PM IST
सार
जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में एक नए स्पोर्टी कम्यूटर बाइक को उतारने की तैयारी कर रही है। आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स वाली इस बाइक को कंपनी 18 जून को लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
yamaha-bike
- फोटो : Amar Ujala (For Reference Only)
विस्तार
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Yamaha बहुत जल्द ही इंडियन मार्केट में अपनी नई किफायती स्पोर्ट बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी द्वारा आज एक आमंत्रण प्रेस विज्ञप्ति द्वारा अपनी नई आने वाली बाइक की लॉन्च की घोषणा की गई है। कंपनी आगामी 18 जून को बाजार में अपनी नई बाइक को लॉन्च करेगी। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में एक नए स्पोर्टी कम्यूटर बाइक को उतारने की तैयारी कर रही है। आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स वाली इस बाइक को कंपनी 18 जून को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक आमंत्रण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी नई आने वाली बाइक की लॉन्च की तारीख का एलान किया है।
हाल ही में कुछ हफ्तों पहले इस नए मॉडल को अटल टनल के पास एक टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। इस दौरान बाइक की कई स्पाय तस्वीरें लीक हो गई थी जिससे इस बाइक के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई थी। ये एक नियो-रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है, जिसे कंपनी ने आकर्षक डिजाइन और लुक दिया है।

यामाहा का आमंत्रण
Yamaha Media Invite
- फोटो : Yamaha
हालांकि यामाहा के इस मीडिया आमंत्रण की विज्ञप्ति में कंपनी ने लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। इस आमंत्रण में आनेवाली बाइक के बारे में सिर्फ उसके टैगलाइन का जिक्र किया गया है - Ride Free (राइड फ्री)। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी से नजदीकी सूत्रों के बताया है कि आगामी 18 जून को भारतीय बाजार में FZ-X स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है।
बाइक का लुक और डिजाइन
बाइक की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं। इससे पहले यह MT-15 मोटरसाइकिल में देखने को मिला था। इसमें सर्कूलर स्पलिट LED डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ पिलियन राइडर (पीछे बैठने वाले यात्री) के लिए ग्रैब रेल दिया गया है।

इंजन और पावर
इस बाइक में 149 cc FZS-FI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 149cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है।
Yamaha ने FZ-X नाम को पिछले साल दिसंबर में रजिस्टर कराया था। ऐसे अटकले लगाई गईं थी कि इस नाम का इस्तेमाल Yamaha FZ सीरीज की किसी एडवेंचर मोटरसाइकिल के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।

बाइक की साइज
हाल ही लीक हुए दस्तावेजों में नई बाइक के साइज का भी पता चलता है। यामाहा के इस नई बाइक के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,020 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,115 mm होगी। बता दें कि FZS-FI की लंबाई 1,990 mm, चौड़ाई 780 mm और ऊंचाई 1,080 mm है। नई मोटरसाइकिल का बॉडीवर्क यूनिक है जिससे इसकी साइज में थोड़ा बदलाव किया गया है। यानी नई बाइक मौजूदा FZS-Fi मॉडल के मुकाबले तकरीबन 30mm लंबी, 5mm उंची और 35mm चौड़ी होगी। कुल मिलाकर बाइक साइज में थोड़ी बड़ी होगी। वहीं इस बाइक का व्हीलबेस 1,330 mm है।
फीचर्स और कीमत
इस बाइक में स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही कई शानदार और मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत मौजूदा FZS-Fi मॉडल की तुलना में करीब 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा इसकी आधिकारिक लॉन्च के साथ ही पता चल पाएगा। इसकी कीमत 1.08 लाख रुपये तक होने की संभावना है।