फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha FZ-X 2021 unofficial bookings starts Yamaha FZ-X launch date in india Yamaha FZ-X adventure bike price

Yamaha FZ-X: लॉन्च से पहले इस किफायती स्पोर्ट्स बाइक की अनौपचारिक बुकिंग शुरू, 18 जून को है लॉन्चिंग

Fri, 11 Jun 2021 02:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Jun 2021 02:05 PM IST
सार

भारत में यामाहा के चुनिंदा डीलरों ने आनेवाली मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलरों ने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की रिफंडेबल टोकन राशि लेकर प्री-बुकिंग करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Yamaha FZ-X 2021 unofficial bookings starts Yamaha FZ-X launch date in india Yamaha FZ-X adventure bike price
Yamaha Bike - फोटो : For Representation Only

विस्तार

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Yamaha बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई किफायती स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि आगामी 18 जून को बाजार में अपनी नई बाइक को लॉन्च करेगी। पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेट्रो स्टाइल के साथ आधुनिक फीचर्स वाली मोटरसाइकिलों की मांग में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) भारतीय बाजार में एक नई नियो-रेट्रो स्टाइल की स्पोर्टी कम्यूटर बाइक FZ-X को उतारने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक मोटरसाइकिल के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है। लेकिन भारत में यामाहा के चुनिंदा डीलरों ने आनेवाली मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलरों ने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की रिफंडेबल टोकन राशि लेकर प्री-बुकिंग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नई मोटरसाइकिल की आधिकारिक टेक-स्पेक इस साल की शुरुआत में एक दस्तावेज में लीक हो गए थे। इन लीक दस्तावेजों में बाइक की आधिकारिक नेमप्लेट, स्पेसिफिकेशंस और डायमेंशन की का खुलासा हो गया था।  
विज्ञापन


हालांकि यामाहा ने अपने मीडिया आमंत्रण की विज्ञप्ति में लॉन्च होने वाली बाइक के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। इस आमंत्रण में आनेवाली बाइक के बारे में सिर्फ उसके टैगलाइन का जिक्र किया गया है - Ride Free (राइड फ्री)। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी से नजदीकी सूत्रों के बताया है कि आगामी 18 जून को भारतीय बाजार में FZ-X स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाइक की साइज

Yamaha FZ-X 2021 unofficial bookings starts Yamaha FZ-X launch date in india Yamaha FZ-X adventure bike price
yamaha-bike - फोटो : Amar Ujala
हाल ही में कुछ हफ्तों पहले इस नए मॉडल को अटल टनल के पास एक टीवी कमर्शियल शूट के दौरान देखा गया था। इस दौरान बाइक की कई स्पाय तस्वीरें लीक हो गई थी जिससे इस बाइक के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई थी। ये एक नियो-रेट्रो स्टाइल वाली बाइक है, जिसे कंपनी ने आकर्षक डिजाइन और लुक दिया है। 

पहले से होगी बड़ी
जैसा कि लीक हुई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है, FZ-X की लंबाई और ऊंचाई एक टूअरर बाइक की तरह होगी। साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 2,020 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,115 mm होगी। बता दें कि, FZS-FI की लंबाई 1,990 mm, चौड़ाई 780 mm और ऊंचाई 1,080 mm है। यानी नई बाइक मौजूदा FZS-Fi मॉडल के मुकाबले तकरीबन 30mm लंबी, 5mm उंची और 35mm चौड़ी होगी। कुल मिलाकर बाइक साइज में थोड़ी बड़ी होगी। बाइक की बॉडीवर्क में कई काम किए गए हैं जिसकी वजह से इसकी साइज में बदलाव आया है। इसके अलावा, बाइक का व्हीलबेस 1,330 mm है। 

इंनज, फीचर्स और कीमत

इंजन और पावर
इस बाइक में 149 cc FZS-FI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 149cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो यामाहा के FZ रेंज के मौजूदा मॉडल्स में देखा गया है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 bhp का अधिकतम पावर और 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिल सकता है। 

फीचर्स और कीमत
इस बाइक में स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही कई शानदार और मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं। इसकी कीमत मौजूदा FZS-Fi मॉडल की तुलना में करीब 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक महंगी हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा इसकी आधिकारिक लॉन्च के साथ ही पता चल पाएगा। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये तक हो सकती है। इस समय बाजार में Yamaha FZ-X का मुकाबला किसी बाइक से नहीं है। 

इस बीच, यामाहा मोटर इंडिया ने भी हाल ही में देश में Tracer (ट्रेसर) नाम से एक पेटेंट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed