फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha Fazer 250 launched in India

भारत में लॉन्च हुई Yamaha की मोस्ट अवेटेड फेजर 250, कीमत 1.28 लाख रुपए, जानें क्या है खास ?

Mon, 21 Aug 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Mon, 21 Aug 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Fazer 250 launched in India
यामाहा फेजर 250

यामाहा की मोस्ट अवेटेड स्पोर्ट्स बाइक फेजर 250 आखिरकार आज इंडिया में लॉन्च हो गई। इस बाइक की डिजाइन काफी अच्छी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1 लाख 28 हजार रुपए है। आपको बता दें कि फेजर 250 FZ25 बाइक का फुली फेयर्ड वर्जन है जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन


5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है यह बाइक
यामाहा के फेजर 250 में 249 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड और 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। लुक में काफी स्टाइलिश होने के साथ-साथ यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी के मुताबिक 6000 आरपीएम पर यह बाइक 20 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- सुपरबाइक्स खरीदने का है प्लान तो ये बैंक दे रहे हैं 100 फीसदी लोन
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक का स्पोर्टी लुक काफी स्टाइलिश
आपको बता दें कि पुरानी फेजर में जहां 150 सीसी का इंजन है, तो वहीं फेजर 25 में 250 सीसी का दमदार इंजन है। इस बाइक का स्पोर्टी लुक इसे काफी स्टाइलिश बनाता है। यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि इस बाइक की भारतीय बाजार में बजाज की पल्सर आरएस 200 से सीधी टक्कर होगी।

एक्स शोरूम कीमत 1,28,335 लाख रुपए
बाइक के खास फीचर की बात करें तो इसमें AHO यानी ऑटोमैटिक हेडलैम्प ऑन एलईडी हेडलैम्प है। इसके साथ ही इसमें डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन जैसी खूबियां मौजूद है जो बाइकर्स को पसंद आ रही है। इस बाइक की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 1,28,335 लाख रुपए रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed