फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha E01 electric scooter patent files in Japan reveals plan

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर: यामाहा ने फाइल किया पेटेंट, कंपनी का सबसे बड़ा टू-व्हीलर ईवी प्रोजेक्ट

Wed, 05 May 2021 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 06:36 PM IST
सार

यामाहा E01 के पेटेंट इमेज लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस ई-स्कूटर का प्रोडक्शन वर्जन ऑटो मोटर शो में पेश किए गए कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलता जुलता है।

विज्ञापन
Yamaha E01 electric scooter patent files in Japan reveals plan
Yamaha E01 Electric Scooter - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha E01 Electric Scooter : जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha (यामाहा) की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्रोजेक्ट लगभग पूरी हो चुकी है। कंपनी अपने इस प्रोजेक्ट के तहत अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha E01 ला रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कूटर का प्रोडक्शन वर्जन तैयार हो चुका है। जिसके बाद अब यामाहा ने E01 के पेटेंट के लिए आवेदन किया है। यामाहा ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कॉन्सेप्ट को 2019 टोक्यो मोटर शो में पेश किया था। यामाहा E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर को उसके 125cc स्कूटर को रिप्लेस करेगी। 
विज्ञापन

यामाहा E01 के पेटेंट इमेज लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस ई-स्कूटर का प्रोडक्शन वर्जन ऑटो मोटर शो में पेश किए गए कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलता जुलता है। हालांकि इसके प्रॉडक्शन वर्जन में कुछ अपडेट भी देखने को मिलेंगे। इसका कॉन्सेप्ट मॉडल उतना रैडिकल नहीं था, जितने कई कॉन्सेप्ट टू-व्हीलर्स के मॉडल देखने को मिले हैं। हालांकि, इसमें कुछ चीजें ऐसी थीं जो वास्तविक दुनिया के लिए उपयुक्त नहीं थी। प्रोडक्शन वर्जन में उन्हें हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 15 hp का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यामाहा E01 में कंपनी के पिछले इलेक्ट्रिक स्कूटरों Passol, EC-02, EC-03 और EC-05 की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

Yamaha E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेटेंट के लिए दी गई लीक तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूटर के फ्रंट नोज नीचे नई लाइट दी गई है, जो कि स्कूटर के कॉन्सेप्ट वर्जन में मौजूद नहीं थी। Yamaha R1 से प्रेरणा लेते हुए E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल LED हेडलैंप मिलते हैं। उसके ऊपर बस चार्जिंग सॉकेट को कवर करने के लिए एक हैच दी गई है। 

E01 को एक खास लुक देने के लिए फ्रंट में एलईडी मार्कर लाइट्स लगाई गई हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पिलियन के साथ सिंगल-फ्रेम सीट दी गई है। स्कूटर का टेल सेक्शन काफी स्लिम है जिसमें बॉडी इंटीग्रेटेड पलती एलईडी स्ट्रिप मिलती है जो टेललाइट का काम करती है। स्कूटर के सेंटर सेक्शन में नॉन-रिमूवेवल लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। जिससे इसका स्टोरेज के लिए कुछ कम जगह मिल सकती है। 

यामाहा ने फिलहाल E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इन पेटेंट फाइलिंग के साथ हाल के ट्रेडमार्क से यह साफ है कि एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed