{"_id":"60d083f38ebc3ebb940f7f67","slug":"yamaha-considering-to-launch-electric-scooter-in-india-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yamaha: वाहन निर्माता भारत में ला सकता है एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग पर आई ये रिपोर्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Yamaha: वाहन निर्माता भारत में ला सकता है एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्चिंग पर आई ये रिपोर्ट
Mon, 21 Jun 2021 05:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:50 PM IST
सार
जापानी वाहन निर्माता यामाहा अब भारत में एक ई स्कूटर लाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि यह सेगमेंट भले ही धीरे-धीरे, लेकिन देश में रफ्तार पकड़ना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
Yamaha Rayzr hybrid
- फोटो : Yamaha (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Yamaha Electric Scooter Launch in India: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत हो गई है। लेकिन निश्चित रूप से, अभी इसे एक काफी लंबा रास्ता तय करना है। जब जनता परिवहन के रूप में इलेक्ट्रिक वाहनों को सही मायने में स्वीकार कर लेगी तब इसे असल मायनों में कामयाब माना जाएगा। हाल ही में सरकार ने फेम II सब्सिडी स्कीम में बदलाव किया है। जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार के साथ-साथ वाहन निर्माता भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। कुछ वाहन निर्माता पहले से ही भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पेशकश कर रहे हैं, कुछ लॉन्च करने की तैयारी में हैं, और कुछ अभी भी इस योजना पर काम कर रहे हैं। यामाहा इंडिया भी इस कतार में शामिल है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जापानी वाहन निर्माता अब भारत में एक ई स्कूटर लाने पर विचार कर रहा है, क्योंकि यह सेगमेंट भले ही धीरे-धीरे, लेकिन देश में रफ्तार पकड़ना शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
2021 Yamaha Fascino 125
- फोटो : Yamaha
रिपोर्ट के अनुसार, यामाहा की भारतीय सहायक कंपनी एक नई ईवी पेश करने पर विचार कर रही है, जिसे खाततौर पर भारत के लिए विकसित किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी पहले यह देखना चाहती है कि भारत की ईवी नीति और साथ ही ईवी अपनाने का रोडमैप कैसे विकसित होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी भारत में ईवी को आगे बढ़ाने के लिए काफी इच्छुक होगी, बशर्ते सरकार की नीतियां इसे अपनाने के लिए ज्यादा अनुकूल हों। और इसके साथ ही देश में इस तरह की योजनाएं को सफल बनाने के लिए ईवी का एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Yamaha Fascino 125
- फोटो : Yamaha
बता दें कंपनी ने हाल ही में Yamaha Fascino 125 FI Hybrid और Yamaha RayZR Hybrid स्कूटर्स को पेश किया है। दोनों स्कूटरों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यानी पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक पावर से मजबूत होंगे, और जल्द ही यहां लॉन्च होने की उम्मीद है। यामाहा ने बताया हाइब्रिड स्कूटर भारत के ईवी बाजार में कंपनी की एंट्री के लिए पहला ठोस कदम होगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि भारत के लिए एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म को विकसित करने का काम जारी है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दुनिया भर के अन्य बाजारों के लिए भी करेगी।