फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Worlds Cheapest Electric Car wuling hong guang nano ev know price range features details

World's Cheapest EV: दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलेगी 300 किमी, मारुति ऑल्टो से भी कम होगी कीमत

Sat, 02 Oct 2021 12:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 12:45 PM IST
सार

चीनी कार निर्माता Wuling HongGuang (वूलिंग होंगगुआंग) अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार की भारी सफलता के बाद, अब एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आई है। कंपनी की किफायती नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Nano (नैनो) होगा। 

विज्ञापन
Worlds Cheapest Electric Car wuling hong guang nano ev know price range features details
Wuling HongGuang Nano EV - फोटो : For Reference Only

विस्तार

World's Cheapest Electric Car : चीनी कार निर्माता Wuling HongGuang (वूलिंग होंगगुआंग) अपनी मिनी इलेक्ट्रिक कार की भारी सफलता के बाद, अब एक नई कार लेकर आई है। बता दें कि कंपनी की मिनी इलेक्ट्रिक कार साल 2020 में 119,255 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी थी। कंपनी ने अपनी किफायती नई इलेक्ट्रिक कार का नाम Nano (नैनो) रखने का फैसला किया है। आपको शायद याद होगा कि यह नाम भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की अब तक की सबसे छोटी प्रॉक्डक्शन कार का भी था, जो लखटकिया कार के नाम से भारतीय बाजार में बहुप्रचारित हुई। Wuling Nano (वूलिंग नैनो) न सिर्फ सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, बल्कि रिपोर्ट्स की मानें तो यह दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी बन सकती है।
विज्ञापन


मारुति ऑल्टो से भी सस्ती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Wuling Nano EV को 20,000 युआन से ज्यादा कीमत पर नहीं बेचा जाएगा। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह राशि लगभग 2.30 लाख रुपये होगी। इसका मतलब है कि नैनो ईवी की कीमत वास्तव में Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) से भी कम हो सकती है। अगर यह सच है, तो नैनो निश्चित रूप से चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार वूलिंग होंगगुआंग मिनी ईवी से सस्ती होगी। 
विज्ञापन

टाटा नैनो से भी छोटी

दुनिया के सबसे बड़े ईवी बाजार में कार निर्माताओं के बड़े SAIC-GM-Wuling (एसएआईसी-जीएम-वूलिंग) समूह का हिस्सा वूलिंग होंगगुआंग ने 2021 तियानजिन इंटरनेशनल ऑटो शो में नई इलेक्ट्रिक कार नैनो ईवी पेश की। यह मॉडल Baojun E200 (बाओजुन ई200) के एक वैकल्पिक वर्जन की तरह दिखता है, जिसे वूलिंग द्वारा भी निर्मित किया गया है। शहरी इस्तेमाल के लिए डिजाइन की गई इस नैनो ईवी में सिर्फ दो सीटें हैं। इस कार का टर्निंग रेडियस चार मीटर से कम है। साइज की बात करें को Nano EV की लंबाई 2,497 mm, चौड़ाई 1,526 mm और ऊंचाई 1,616 mm है। यानी साइज में यह टाटा नैनो से भी छोटा होगी। टाटा नैनो की लंबाई 3 मीटर से ज्यादा है। इसमें 1,600mm का व्हीलबेस मिलेगा। 

मोटर, बैटरी और रेंज

Nano EV 33 PS इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है और यह 85 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस कार की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। नैनो ईवी में सीट के नीचे IP67-प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी होगी, जिसकी क्षमता 28 kWh होगी। इस छोटी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को एक बार चार्ज करने पर यह 305 किमी की दूरी तय कर सकती है। वूलिंग के अनुसार, रेगुलर 220-वोल्ट घरेलू सॉकेट का इस्तेमाल कर बैटरी को फुल चार्ज करने में 13.5 घंटे का समय लगता है। यह 6.6 kW AC चार्जर विकल्प के साथ भी आती है, और इसके जरिए चार्ज करने पर इस EV को सिर्फ 4.5 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

शानदार सेफ्टी फीचर्स

साइज में छोटी और किफायती होने के बावजूद, नैनो ईवी में सेफ्टी फीचर्स की कोई कमी नहीं की गई है। इस कार में ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट के साथ एबीएस ब्रेक के इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल सिस्टम (ईएससी) जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इस कार में लो-स्पीड पैदल यात्री वार्निंग सिस्टम भी दिया गया है। नैनो ईवी में रिवर्सिंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर कंडीशनिंग, कीलेस एंट्री सिस्टम, टेलीमैटिक्स सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स और 7-इंच की डिजिटल स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed