{"_id":"5c7276a4bdec22737361cc39","slug":"women-went-to-buy-a-car-in-hyundia-showroom-see-what-happened-next","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : कार खरीदने गई महिला का कारनामा, बिना गाड़ी खरीदे बनवा दिया 4 लाख का बिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वीडियो : कार खरीदने गई महिला का कारनामा, बिना गाड़ी खरीदे बनवा दिया 4 लाख का बिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Dealership
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर तो हम सुनते हैं कि कार को देखने शोरूम पर गए और वापस या तो कार को खरीद का आए या फिर कार को बुक करा कर। लेकिन यहां एक महिला ने शोरूम में ही कार की टेस्ट ड्राइव कर दी। उसके बाद जो हुआ, वो महिला को काफी भारी पड़ गया। दरअसल हिमांचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली एक महिला हुंडई के शोरूम में कार खरीदने गयी थी। महिला कार को अन्दर से देखने के लिए उसकी फ्रंट सीट पर बैठ गई और कार पर से उसका नियंत्रण खो गया। जिससे शीशे की दीवार को तोड़ते हुए गाड़ी शोरूम के बाहर आ गई।
विज्ञापन
कुछ ऐसा रहा नजारा....
विज्ञापन
hyundai electronic
फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मंडी के हुंडई डीलरशिप में हुंडई Elite i20 कार खरीदने गई थी। एक कर्मचारी ने महिला को ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए कहा और महिला ने गाड़ी अॉन कर दी जिसके बाद उसका नियंत्रण खो गया। गाड़ी शीशा तोड़ते हुए शोरूम के बाहर आ गई। साथ ही, बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों से टकराने के बाद रुकी। इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची, हालांकि इससे करीब चार लाख की संपत्ति का नुकसान जरूर हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।