फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Will 7 seater tata harrier come with the name of sierra, here is the answer

क्या Harrier का 7 सीटर वर्जन 28 साल पुरानी "Sierra" को करेगा फिर से जीवित

Sat, 23 Feb 2019 06:32 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sat, 23 Feb 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Will 7 seater tata harrier come with the name of sierra, here is the answer
Tata sierra

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी हैरियर को 23 जनवरी को लॉन्च किया। लांचिंग से पहले ही इस एसयूवी की बाजार में खूब चर्चा रही। इसके पीछे बड़ा कारण इसके  Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाया जाना था।  कार की लांचिंग के समय से ही इसके 7 सीटर वर्जन को लेकर लोगों में काफी शंकाएं हैं।

विज्ञापन


हालांकि कंपनी इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि हैरियर के 7 सीटर संस्करण को तैयार किया जा रहा है। जिसे 2019 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। जिसको शायद हैरियर के मान का साथ न मिलें। टाटा के इस 7 सीटर संस्करण के जरिए कंपनी Sierra को फिर से पुनर्जीवित कर सकती है। बता दें, टाटा Sierra टाटा मोटर्स के प्रसिद्व वाहनों में से एक था। 

विज्ञापन

Will 7 seater tata harrier come with the name of sierra, here is the answer
7-seater tata harrier

Tata Sierra कब हुई लॉन्च
टाटा सिएरा (Tata Sierra) भारतीय कार निर्माता कंपनी Tata Motors द्वारा निर्मित एक तीन-दरवाजों वाली स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन थी, जिसं कंपनी ने 1991 में बाजार में पेश किया था। जो Tata Telcoline पर आधारित थी। यह भारत में डिजाइन और निर्मित होने वाली पहली एसयूवी थी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान टाटा मोटर्स डिजाइन के प्रमुख प्रताप बोस ने कहा था कि  "बहुत से लोग सिएरा को वापस देखना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि यह किसी रूप में काम करेगा या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि एक नया सिएरा तैयार करना बहुत ही शानदार कार होगा। ”

Will 7 seater tata harrier come with the name of sierra, here is the answer
tata harrier

क्या होंगी 7 सीटर की खासियत
पांच सीटों वाले संस्करण की तरह 7 सीटर हैरियर लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टाटा की 7 सीटर एसयूवी में 2,741 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जो 5 सीटर के समान ही होगा। सात सीटर एसयूवी में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। जो 170 बीएचपी  और 350 एनएम से कुछ अधिक टॉर्क जनरेट करेगा। आने वाली हैरियर के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे।

कीमत
बात करें कीमत की तो  टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है। उम्मीद है कि सात सीट वाला संस्करण प्रीमियम प्राइस टैग को स्पोर्ट करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed