फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Wholesale sales of passenger vehicles crossed 11 per cent mark at 3.35 lakh units in February on strong demand

Auto: यात्री वाहनों की बिक्री 11% बढ़कर 3.35 लाख इकाई, टोयोटा किर्लोस्कर की बढ़ोतरी 75 फीसदी

Thu, 02 Mar 2023 06:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 06:48 AM IST
सार

ह्यूंडई की थोक बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 57,851 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 47,001 इकाई पहुंच गई।

विज्ञापन
Wholesale sales of passenger vehicles crossed 11 per cent mark at 3.35 lakh units in February on strong demand
वाहन, vehicles, vehicle, vehical - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मजबूत मांग से फरवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 11 फीसदी 3.35 लाख इकाई के पार पहुंच गई। इस दौरान यह वाहनों की थोक बिक्री का रिकॉर्ड आंकड़ा है। मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बाजार में थोक बिक्री 11% बढ़कर 1,55,114 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन


ह्यूंडई की थोक बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 57,851 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 47,001 इकाई पहुंच गई।  टाटा मोटर्स के वाहनों की कुल थोक बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 79,705 इकाई पहुंच गई। कंपनी ने घरेलू बाजार में 78,006 वाहन बेचे।
विज्ञापन


अन्य कंपनियों की स्थिति
कंपनी बिक्री            वृद्धि/गिरावट
टोयोटा किर्लोस्कर              15,383      75 फीसदी
महिंद्रा एंड महिंद्रा              58,801      8 फीसदी     
किआ इंडिया                      24,600      36 फीसदी
एमजी मोटर                       4,193 -7 फीसदी
बजाज ऑटो                        2,80,226    -11 फीसदी
अशोक लीलैंड                     17,568      32 फीसदी

कोयला उत्पादन : 14.3 फीसदी का इजाफा
कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में 14.3 फीसदी बढ़कर 61.97 करोड़ टन पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में उत्पादन 54.2 करोड़ टन रहा था। कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह प्रगतिशील लक्ष्य को देखते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि है। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed