{"_id":"63fff94d5a750a04ea0a7176","slug":"wholesale-sales-of-passenger-vehicles-crossed-11-per-cent-mark-at-3-35-lakh-units-in-february-on-strong-demand-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto: यात्री वाहनों की बिक्री 11% बढ़कर 3.35 लाख इकाई, टोयोटा किर्लोस्कर की बढ़ोतरी 75 फीसदी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto: यात्री वाहनों की बिक्री 11% बढ़कर 3.35 लाख इकाई, टोयोटा किर्लोस्कर की बढ़ोतरी 75 फीसदी
Thu, 02 Mar 2023 06:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:48 AM IST
सार
ह्यूंडई की थोक बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 57,851 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 47,001 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन
वाहन, vehicles, vehicle, vehical
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मजबूत मांग से फरवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 11 फीसदी 3.35 लाख इकाई के पार पहुंच गई। इस दौरान यह वाहनों की थोक बिक्री का रिकॉर्ड आंकड़ा है। मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बाजार में थोक बिक्री 11% बढ़कर 1,55,114 इकाई पहुंच गई।
ह्यूंडई की थोक बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 57,851 इकाई पहुंच गई। घरेलू बाजार में बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 47,001 इकाई पहुंच गई। टाटा मोटर्स के वाहनों की कुल थोक बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 79,705 इकाई पहुंच गई। कंपनी ने घरेलू बाजार में 78,006 वाहन बेचे।
अन्य कंपनियों की स्थिति
कंपनी बिक्री वृद्धि/गिरावट
टोयोटा किर्लोस्कर 15,383 75 फीसदी
महिंद्रा एंड महिंद्रा 58,801 8 फीसदी
किआ इंडिया 24,600 36 फीसदी
एमजी मोटर 4,193 -7 फीसदी
बजाज ऑटो 2,80,226 -11 फीसदी
अशोक लीलैंड 17,568 32 फीसदी
कोयला उत्पादन : 14.3 फीसदी का इजाफा
कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में 14.3 फीसदी बढ़कर 61.97 करोड़ टन पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में उत्पादन 54.2 करोड़ टन रहा था। कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह प्रगतिशील लक्ष्य को देखते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि है। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है।