फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Waiting times for Hyundai Venue mini SUV hits 15 weeks for some variants

Hyundai Venue खरीदने के लिए करना पड़ा सकता है हफ्तों इंतजार, ये है वजह

Wed, 13 Nov 2019 10:41 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Waiting times for Hyundai Venue mini SUV hits 15 weeks for some variants
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

साउथ कोरिया की बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) की सब-4 मीटर एसयूवी (Sub-4 meter SUV) Venue भारत में बिक्री के मामले में टॉप गाड़ियों में शामिल है। इस Hyundai Venue एसयूवी के लॉन्च होने के एक महीने बाद ही बिक्री के मामले में यह टॉप-10 गाड़ियों में शामिल हो गई। कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद ह्यूंदै इस सेगमेंट को बेचने में शीर्ष स्थान पर रही। इसी का नतीजा है कि ह्यूंदै वेन्यू की वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। 

विज्ञापन

15 हफ्तों का करना पड़ सकता है इंतजार

एक रिपोर्ट की मानें तो Hyundai Venue को खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को 15 हफ्ते का लंबा इंतजार करना होगा। यह इंतजार इंजन-गियरबॉक्स वेरियंट पर भी निर्भर करता है। सबसे लंबी वेटिंग लिस्ट 1.0-litre टर्बो-पेट्रोल इंजन के लिए है। जबकि मैनुअल वर्जन के लिए आठ हफ्तों का इंतजार करना होगा। हालांकि डीजल इंजन वेरियंट के लिए छह हफ्ते की वेटिंग है। वहीं, दूसरे वेरियंट जैसे mid-spec SX और फुली लोडेड SX(O) के लिए दो हफ्तों का इंतजार करना होगा। SX(+) वेरियंट के लिए तीन हफ्ते की वेटिंग है। वहीं, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के लिए छह हफ्ते का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन फीचर्स हैं मौजूद

अगर आप भी Hyundai Venue गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा। फ्रंट-व्हील-ड्राइव सब -4 मीटर एसयूवी को लेटेस्ट डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। यह गाड़ी ब्लूलिंक कनेक्टिविटी के साथ आती है, जिसमें 33 कनेक्टिंग फीचर्स मौजूद हैं। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट के अलावा वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट, एयर प्यूरीफायर और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन

मिलते हैं तीन इंजन ऑप्शन

Hyundai Venue में आपको तीन इंजन का विकल्प दिया गया है। दो वेरियंट पेट्रोल, जबकि एक डीजल इंजन का है। पहले पेट्रोल इंजन वेन्यू में 1.2 लीटर के चार सिलेंडर लगे हैं। जबकि दूसरे में टर्बोचार्ज यूनिट के साथ 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला इंजन लगा है, वहीं डीजल इंजन वाली वेन्यू में चार सिलेंडर के साथ 1.4 लीटर का  टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा है। यह इंजन 89 बीएचपी की पावर और 220 एनएम टार्क देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed