{"_id":"5c32fc64bdec2256c106eb86","slug":"volvo-polestar-2-electric-car-teaser-is-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वोल्वो पोलेस्टर 2 का टीजर जारी, एक चार्ज में चलेगी 480किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक वोल्वो पोलेस्टर 2 का टीजर जारी, एक चार्ज में चलेगी 480किमी
Mon, 07 Jan 2019 12:49 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
polestar 2
लगातार अग्रसर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आॅटो सेक्टर में वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो ने अपने दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन पोलस्टर 2 का टीजर जारी कर दिया है। पोलस्टर 2 को इलेक्ट्रिक परफॉमेंस ब्रांड ने तैयार किया है। जिसका उत्पादन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी इससे पहले अपनी लंबी दूरी तय करने वाली पोलेस्टर 1 हाईब्रिड का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
विज्ञापन
जो इस साल के अंत तक उत्पादन के लिए तैयार होंगी। वोल्वो अपनी इस पूरी इलेक्ट्रिक कार पोलेस्टर 2 को 2-3 हफ्तो में शोकेस कर सकती है। फिलहाल, जो टीजर जारी हुआ है उसमें कार के सिर्फ पिछले हिस्से की झलक सामने आई है। पोलेस्टर 2 के डिजाइन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, 4 दरवाजो वाली इस फास्टबैक बॉडी टाइप में पोलेस्टर 2 आकर्षक होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
polster 2
खबरों की मानें तो पोलेस्टर 2 एक चार्ज में करीब 480 किमी तक चलेगी। कार की बैटरी 400 बीएचपी का पावर जनरेट करती है। वहीं इसकी कीमत टेस्ला मॉडल 3 के आस-पास रखी जा सकती है। पोलेस्टर 2 के साथ गूगल एंड्रॉइड HMI का भी वैश्विक डेब्यू होगा। जो एक तरह से गूगल असिस्टेंस के इन-कार वर्ज़न का डेब्यू होगा।