बिक्री बढ़ाने के लिए फोक्सवैगन की पेशेवरों पर नजर, बाजार में बढ़ाना चाहती है हिस्सेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फोक्सवैगन ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत वह देश में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए सूचना तकनीक (आईटी), बैंकिंग तथा अन्य उद्योगों के पेशेवरों को लक्षित करना चाहती है।
फोक्सवैगन इंडिया ने एक बयान में कहा कि फोक्सवैगन कारपोरेट सेल्स कार्यक्रम के तहत कंपनी आईटी, परामर्श और बैंकिंग जैसे विभिन्न सेक्टरों से जुड़े लोगों को लक्षित करना चाहती है।
इन पर लगी निगाहें
कंपनी इस कार्यक्रम के तहत कुछ लाभ देगी और उसकी निगाह डॉक्टरों, वकीलों, आर्किटेक्टों, चार्टर्ड एकाउंटेंट, शिक्षकों तथा सरकारी कर्मचारियों पर भी है। ये लाभ ग्राहकों के निकट संबंधियों को भी दिए जाएंगे।
इसके तहत खरीद पर लाभ, वाहन की सर्विसिंग, एसेसरी तथा लॉयल्टी बेनीफिट दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम फोक्सवैगन इंडिया के समस्त वाहनों पर लागू होगा, जिसमें टिगुआन और पसात जैसी महंगी कारें भी शामिल हैं। कंपनी ने अगले पांच साल में अपनी बाजार हिस्सेदारी को करीब दोगुना कर तीन फीसदी करने का लक्ष्य तय किया है।
लेक्सस की कंपैक्ट लग्जरी एसयूवी की डिलीवरी शुरू
लेक्सस इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी कंपैक्ट एसयूवी एनएक्स 300एच की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने भारत में अपने संचालन का एक साल पूरा किया है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में एनएक्स 300एच दो किस्मों में लांच किया था। लग्जरी और एफ स्पोर्ट किस्मों की कीमतें क्रमश: 53.18 लाख रुपये और 55.58 लाख रुपये रखी गई हैं।
हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस
लेक्सस इंडिया के चेयरमैन एन राजा ने कहा कि गत एक साल में कंपनी को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अगले साल के लिए भारत में कंपनी की प्राथमिकताओं में हैं ब्रांड जागरूकता को बढ़ाते रहना और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस बनाए रखना।
उन्होंने कहा कि अब आगे हम तीन प्रमुख तरीकों से अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं- बेहतर जागरूकता, बेहतर उत्पाद और लेक्सस डिजाइन अवार्ड इंडिया जैसी पहलों के जरिए ग्राहकों के प्रति अधिक प्रतिबद्धता। लेक्सस टोयोटा मोटर कारपोरेशन का लग्जरी ब्रांड है। कंपनी ने मार्च 2017 में भारत में कदम रखा था।