{"_id":"594373154f1c1b56438b4577","slug":"volkswagen-new-polo-is-more-bold-and-has-a-new-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े कैबिन और बोल्ड लुक के साथ लॉन्च होगी फॉक्सवैगन की नई पोलो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बड़े कैबिन और बोल्ड लुक के साथ लॉन्च होगी फॉक्सवैगन की नई पोलो
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉक्सवैगन अपनी 8 साल पुरानी पोलो को 16 जून को वैश्विक तौर पर एक बार फिर लॉन्च करेगा। कंपनी ने नई पोलो में कई बदलाव किए हैं। फॉक्सवैगन ने इसे पहले से बड़े प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी किया है। आइए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन
कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसकी लंबाई 4,053 एमएम, चौड़ाई 1,751 एमएम और ऊंचाई 1,446 एमएम है। इसके साथ ही कार में 2,564 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। कार के साइज में बढोत्तरी के साफ है कि कार के कैबिन में भी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
पुरानी पोलो फॉक्सवैगन के पीक्यू 25 प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई थी, जबकि नई पोलो को एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। फॉक्सवैगन की नई कार बहुत हद तक गोल्फ से मिलती है।
विज्ञापन
कंपनी ने गाड़ी में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों का विकल्प दिया है। पेट्रोल वेरिएंट में आपको 1.0 लीटर का टीएसआई इंजन और 1.4 लीटर का टीएसआई इंजन मिलता है। वहीं डीजल वेरिएंट में आपको 1.6 लीटर का इंजन मिलता हैं।