फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen launch polo,ameo and vento connect addition for this festive season

फॉक्सवैगन ने लांच किए Vento, Polo और Ameo के कनेक्ट एडिशन, फीचर्स जानकर हो जाएंगे दीवाने

Sat, 13 Oct 2018 12:43 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen launch polo,ameo and vento connect addition for this festive season
volkswagen polo

फॉक्सवैगन ने अपनी सबसे चर्चित कार पोलो, एमियो और वेंटो का कनेक्ट एडिशन भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने नए एडिशन को कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया है। लांच की गई कार में कनेक्टिविटी सिस्टम सबसे खास होगा। जिससे आप ड्राइवर के गाड़ी चलाने के अंदाज तक का पता कर सकते है साथ ही आप कार की हर गतिविधियों पर भी नजर रख सकते हैं। जिसमें कार के ट्रिप, शेयर लोकेशन, फ्यूल कॉस्ट आदि शामिल है।

विज्ञापन


फॉक्सवैगन ने इन कारों में स्मार्ट कनेक्ट का विकल्प भी दिया गया है। जिससे आप अपने स्मार्ट फोन को एप से कनेक्ट करके बहुत सारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। कार के एक्सटीरियर में भी कंपनी द्वारा कई बदलाव किये गए हैं। जिनमें कार्बन की फिनिशिंग में OVRMs, ग्लॉस ब्लैक रूफ , 16-इंच का ग्रे अलॉय व्हील आदि हैं।
विज्ञापन


नए कनेक्ट एडिशन में ग्लोसी रूफ के साथ साइड फॉयल और मून स्टोन कलर्ड रेडियो, ग्लॉवबॉक्स लाइट, रियर USB चार्जिंग पोर्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं। फॉक्सवैगन वेंटो में सुरक्षा के लिहाज से डुअल फ्रंट साइड एयरबैग्स की सुविधा भी कंपनी द्वारा दी गई है।,
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्ट एडिशन की लांचिंग पर पैसेंजर कार के डायरेक्टर, स्टीफन नैप ने कहा, "कि फॉक्सवैगन के कनेक्टेड एडिशन से हमें बेहद उम्मीद है। यह इन कारों की ब्रिकी में गतिशीलता पैदा करने में सहायक होगा।

कीमत की बात करें तो
पोलो की कीमत -  5.55 लाख से 9.39 लाख रुपये 
एमियो की कीमत -  5.65 लाख से 9.99 लाख रुपये 
वेंटो की कीमत - 8.38 लाख से 14.02 लाख रुपये  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed