Volkswagen Taigun का टीजर वीडियो लॉन्च, जानें आपके लिए क्या होगा खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने आधिकारिक रुप से अपनी आने वाली Taigun सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को टीज कर दिया है। कंपनी ने Taigun की टीजर वीडियो अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसके अलावा यह एसयूवी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गई है। इस कार को खासकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को इस साल फरवरी महीने में हुए 2020 Auto Expo (2020 ऑटो एक्सपो) में सबसे पहले पेश किया था। यह एसयूवी कंपनी के MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर काम करेगी।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Taigun कॉम्पैक्ट एसयूवी में पावर के लिए 1.0-लीटर का तीन सिलिंडर वाला टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 113 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी इसमें स्पीड 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड दे सकती है। वहीं, इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक का विकल्प मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) वेरिएंट नहीं देगी।
लॉन्च के बाद इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी का भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Renault Duster और MG Hector जैसी कारों से सीधा मुकाबला होगा।
Finally, it’s time to know the answer to the question which all of you have been waiting for #WhatIsTaigun ?
— Volkswagen India (@volkswagenindia) December 18, 2020
It’s a name that means more than what you expect.
Because it’s for an SUVW that is energetic, vibrant & much more. #VolkswagenTaigun #SUVW #VolkswagenIndia #Volkswagen pic.twitter.com/QdkOOvziG3
1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी Volkswagen Polo और Vento
फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) नए साल में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने Polo और Vento की रेंज को एक जनवरी 2021 से 2.5 फीसदी तक महंगा करेगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।