फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Volkswagen Decided to keep its Chakan Plant shut for Another Month

दूसरे महीने भी बंद रहेगा Volkswagen का चाकन प्लांट, नहीं बनाएगी गाड़ियां

Tue, 26 Nov 2019 12:21 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 26 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Decided to keep its Chakan Plant shut for Another Month
प्लांट - फोटो : Social Media

जर्मनी की ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच भारत में स्थित चाकन प्लांट को बंद करने का फैसला लिया है। यह दूसरा महीना है जब Volkswagen के प्लांट में कोई उत्पादन नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले अक्तूबर और नवंबर के मध्य में चाकन प्लांट को बंद रखने का फैसला किया गया था।  

विज्ञापन

उत्पादन धीमा

घटती बिक्री के चलते कुछ महीनों से Volkswagen कठिन दौर से गुजर रही है। कंपनी का निर्यात बाजार भी धीमा है। कंपनी का सालाना उत्पादन 2019 में घटकर 85,000 पर पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों  में कंपनी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का प्लान क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दशक के बाद यह पहली बार है जब पैसेंजर व्हीकल्स मार्केट अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। वहीं, अप्रैल से अक्तूबर तक Volkswagen के शिपमेंट्स में 11 फीसदी की कमी आई है। कंपनी का प्लान है कि 2020 के 17वें हफ्ते तक नई जेनरेशन की कारों पर काम किया जाए।   

विज्ञापन

ईटी में छपी खबर के मुताबिक Volkswagen इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी 2.0 प्रोजेक्ट के तहत नेक्स्ट जेनरेशन उत्पादन पर काम कर रही है। इसे लेकर कई बदलाव भी किए जा रहे हैं, जिससे कंपनी के उत्पादन को आने वाले दिनों में बेहतर बनाया जा सके।  

होंडा का मानेसर प्लांट है बंद

बता दें कि इससे पहले जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपने मानेसर स्थित प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला ले चुकी है। कंपनी ने यह फैसला कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उठाया था।

कर्मचारियों ने किया था दुर्व्यवहार

कंपनी का कहना है कि धरने में शामिल कुछ कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके बाद कंपनी ने 650 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया था। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है काम कब तक शुरू हो पाएगा। प्लांट के उच्च अधिकारी सैबल मैत्रा ने एक पत्र में कहा कि प्लांट में काम कब से शुरू होगा, यह कहना अनिश्चित है और इसकी जानकारी हालात सामान्य होने के बाद दे दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed