फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vitara Brezza to Venue to Nexon to XUV 300 to Ecosport to Honda WRV to TUV 300 which one is best selling sompact suv in june 2020

इन 7 कॉम्पैक्ट एसयूवी में कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी?

Fri, 07 Aug 2020 10:24 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 07 Aug 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Vitara Brezza to Venue to Nexon to XUV 300 to Ecosport to Honda WRV to TUV 300 which one is best selling sompact suv in june 2020
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद इस सेगमेंट की सात सबसे लोकप्रिय गाड़ियां लेकर आए हैं। इनमें Vitara Brezza, Venue, Nexon, XUV 300, Ecosport, Honda WRV और TUV 300 शामिल हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो लॉकडाउन के खत्म होने के बाद जून महीने में कुल 15,393 गाड़ियों की बिक्री हुई। जबकि, जून 2019 में 32,305 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई थी। यानी इस दौरान कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में 52 फीसदी की गिरावट आई है। हम आपको इन गाड़ियों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आपको पता चल सके कि क्या आपकी पसंद की गाड़ी भी है देश की पहली पसंद। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

Vitara Brezza to Venue to Nexon to XUV 300 to Ecosport to Honda WRV to TUV 300 which one is best selling sompact suv in june 2020
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai

Maruti Suzuki Vitara Brezza

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 4,542 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 8,871 यूनिट्स
  • 49 फीसदी घटी बिक्री


जून महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Vitara Brezza सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। हालांकि, इसकी तुलना अगर पिछले साल से किया जाए, तो इसकी बिक्री में भारी गिरावट आई है।

Hyundai Venue

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई-  4,129 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 8,763 यूनिट्स


Vitara Brezza के बाद Venue जून महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। हालांकि, इसकी बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली।

Tata Nexon

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 3,040 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 4,170 यूनिट्स
  • 27 फीसदी घटी बिक्री


बिक्री के मामले में जून महीने में Nexon तीसरे नंबर पर रही। हालांकि, इसकी बिक्री में भी गिरावट देखने को मिली। लेकिन, इस सेगमेंट में यह ऐसी गाड़ी है, जिसकी बिक्री में सबसे कम गिरावट देखी गई।

Mahindra XUV 300

  • जून 2020 में कितनी बिक्री हुई- 1,812 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 4,769
  • 62 फीसदी घटी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन

Ford Ecosport

  • जून 2020 में कितनी बिक्री- 1,212 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 3,254 यूनिट्स
  • 63 फीसदी घटी बिक्री
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जून महीने में Ecosport दूसरी ऐसी गाड़ी है जिसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसकी बिक्री 63 फीसदी तर घट गई।

Honda WRV

  • जून 2020 में कितनी बिक्री- 658 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 1,268 यूनिट्स
  • 48 फीसदी घटी बिक्री

Mahindra TUV 300

  • जून 2020 में कितनी बिक्री- 0 यूनिट्स
  • जून 2019 में कितनी बिकी थी- 1,210 यूनिट्स
  • 100 फीसदी घटी बिक्री
जून महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में TUV 300 को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा। इसका एक भी यूनिट जून में नहीं बिका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed