फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vitara Brezza to Venue to Nexon to XUV 300 to Ecosport to Honda WRV to TUV 300 which one is best selling sompact suv in august 2020

इन 7 धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV पर धड़कता है लाखों का दिल, जानें अगस्त महीने में कौन है नंबर 1

Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Vitara Brezza to Venue to Nexon to XUV 300 to Ecosport to Honda WRV to TUV 300 which one is best selling sompact suv in august 2020
Vitara Brezza discount - फोटो : Amar Ujala

लॉकडाउन के बाद से लगातार ऑटो इंडस्ट्री में सुधार देखने को मिल रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो अगस्त महीने में यहां बढ़त दर्ज की गई। अगस्त 2020 में कुल 26,825 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2019 में कुल 26,377 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2019 के मुकाबले अगस्त 2020 में 2 फीसदी बिक्री बढ़ी है। ऐसे में आज हम आपको इस सेगमेंट की सात सबसे लोकप्रिय गाड़ियों की अगस्त महीने की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इन गाड़ियों में Vitara Brezza, Venue, Nexon, XUV 300, Ecosport, Honda WRV और TUV 300 शामिल हैं। इस खबर के बाद आपको पता चलेगा कि इस सेगमेंट में आप जिस गाड़ी को पसंद करते हैं, उन्हें अगस्त महीने में कितना पसंद किया गया। डालते हैं एक नजर

विज्ञापन

Hyundai Venue

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई-  8,267 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 9,342 यूनिट्स

अगस्त महीने में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Venue सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। हालांकि, इसकी तुलना अगर पिछले साल से किया जाए, तो इसकी बिक्री में 12 फीसदी की गिरावट आई है।

 

Maruti Suzuki Vitara Brezza

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 6,903 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 7,109 यूनिट्स
  • 3 फीसदी घटी बिक्री
Hyundai Venue के बाद Vitara Brezza अगस्त महीने की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। हालांकि, इसकी बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


Tata Nexon

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 5,179 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,275 यूनिट्स
  • 128 फीसदी बढ़ी बिक्री

बिक्री के मामले में अगस्त महीने में Nexon तीसरे नंबर पर रही। हालांकि, इसकी पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 128 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 


Mahindra XUV 300

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई- 2,990 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिक्री हुई थी- 2,532 यूनिट्स
  • 18 फीसदी बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन

Ford Ecosport

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री- 2,757 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिकी थी- 2,882 यूनिट्स
  • 4 फीसदी घटी बिक्री


Honda WRV

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री- 729 यूनिट्स
  • अगस्त 2019 में कितनी बिकी थी- 1,178 यूनिट्स
  • 38 फीसदी घटी बिक्री


Mahindra TUV 300

  • अगस्त 2020 में कितनी बिक्री- --
  • अगस्त 2019 में कितनी बिकी थी- 1,059 यूनिट्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed