फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Virender sehwag's is celebrating his 39th birthday, know about his special car

Birthday special: क्रिकेट का यह सुल्तान है 3 करोड़ की कार का मालिक

Sat, 20 Oct 2018 04:18 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Virender sehwag's is celebrating his 39th birthday, know about his special car
Bentley

'मुल्तान के सुल्तान' वीरेंद्र सहवाग आज 39 साल हो गए हैं। वीरेंद्र सहवाग को देश का ही नहीं दुनिया का बेस्ट ओपनर माना जाता है। अपने नाम कई रिकार्ड करने वाला यह क्रिकेटर मैदान में कई अनोखे रिकार्ड कायम कर चुका है। वीरेंद्र सहवाग को लग्जरी कारों का भी बेहद शौक है। इनके बेड़े में एक से बढ़कर एक कार है। आइए आपके बताते हैं कि फिलहाल यह ओपनर कौन-सी कार में सफर करना पसंद करता है।

विज्ञापन


सहवाग के पास 3 करोड़ की शानदार कार बेंटले है। अक्सर उन्हे इस कार में सफर करते हुए देखा जाता है। कार को देखकर आपको किसी विंटेज कार की याद आना लाजमी है। इस बेमिसाल कार में 6.0 लीटर की क्षमता वाला के डब्लू 12 (W12) इंजन दिया गया है। जो कि 616 बीएचपी की पावर देने में सक्षम है। कार में को 8-स्पीड गियर बॉक्स से लैस किया है। जिससे इसकी स्पीड को बेहतरीन क्षमता मिलती है। 
विज्ञापन


बेंटले की यह कार स्पीड के मामले में भी अव्वल है इस कार को 100 किमी तक पहुंचने में मात्र  4.3 सेकंड का समय लगता है। कार के केबिन में इतना स्पेस दिया गया है कि देखने में यह कार कई बड़ी-बड़ी कारों को फेल कर देती है, साथ ही इसका ब्रेकिंग सिस्टम इतना शानदार काम करता है। कि यह टॉप स्पीड में ब्रेक लगाने पर खड़ी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने इस कार की कीमत 3.1 से 3.4 करोड़ रुपये तक रखी है। बेंटले की इस कार का वैसे तो कोई तोड़ नहीं है लेकिन मार्केट में इस कार को टक्कर देने के लिए एस्टन मार्टिन, मर्सिडीज बेंज, रॉयल रॉयस जैसी कई कारें मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed