{"_id":"5fbb57f78ebc3e9bc919adac","slug":"vip-number-0001-sold-for-rs-4-06-lakh-in-indore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर की दीवानगी, 4.06 लाख रुपये में बिका नंबर 0001","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वीआईपी नंबर की दीवानगी, 4.06 लाख रुपये में बिका नंबर 0001
Mon, 23 Nov 2020 12:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
vip number
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में वीआईपी नंबरों के चाहनेवालों ने परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नीलामी शनिवार देर रात तक चली। वीआईपी नंबरों की नीलामी में कार की सीरीज का 0001 नंबर 4.06 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इस नंबर को खरीदने के लिए तीन दावेदार बोली लगा रहे थे। नीलामी में कुल वीआईपी 75 नंबर बिके।
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा करीब छह साल से वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की जाती है। यह नीलामी हर महीने दो बार होती है। पहली नीलामी 1 तारीख से शुरू होकर 7 तक चलती है और दूसरी 15 से शुरू होकर 21 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार और दोपहिया वाहनों की नई सीरीज शुरू होने पर नीलामी में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आता है, क्योंकि नई सिरीज शुरू होने पर इसके 0001 जैसे कई नंबर खरीदने के लिए उपलब्ध होते हैं। इस बार भी कार की नई सीरीज MP-09-WG शुरू हुई है। इसके चलते शनिवार रात तक चली नीलामी में सबसे ज्यादा ऊंची बोली इसी सीरीज के 0001 नंबर को लेकर लगी।
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया यह नंबर सर्वाधिक बोली लगाने वाली रतन एम्पोरियम सिक्युरिटी सर्विसेस ने खरीदा। नंबर लेने वाले आवेदक को एक सप्ताह में न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये के अतिरिक्त लगाई गई बोली यानी 3.06 लाख रुपये आरटीओ में जमा करना होंगे और 60 दिन में वाहन के रजिस्ट्रेशन फाइल पेश करना होगी, जिसके लिए नंबर लिया गया है।
इससे पहले 13 लाख में बिका था
इससे पहले यह नंबर इंदौर में 13 लाख रुपये तक बिका था । इस बार बोली उतनी ऊंची नहीं पहुंची, लेकिन महामारी और मंदी को देखते हुए यह भी अच्छी बोली मानी जा रही है।
इससे पहले यह नंबर इंदौर में 13 लाख रुपये तक बिका था । इस बार बोली उतनी ऊंची नहीं पहुंची, लेकिन महामारी और मंदी को देखते हुए यह भी अच्छी बोली मानी जा रही है।
75 वीआईपी नंबरों की हुई नीलामी
वीआईपी नंबरों की देर रात तक चली नीलामी में कुल 75 नंबर बिके। इनमें कारों के अलावा बाइक और स्कूटर के नंबर भी शामिल हैं। नीलाम हुए नंबरों में 0002, 0007, 0009, 0011, 0015, 0019, 0021, 0041, 0067, 0088, 0100, 2222, 5555, 9999 जैसे नंबर शामिल हैं।
वीआईपी नंबरों की देर रात तक चली नीलामी में कुल 75 नंबर बिके। इनमें कारों के अलावा बाइक और स्कूटर के नंबर भी शामिल हैं। नीलाम हुए नंबरों में 0002, 0007, 0009, 0011, 0015, 0019, 0021, 0041, 0067, 0088, 0100, 2222, 5555, 9999 जैसे नंबर शामिल हैं।