नई कार: विक्की कौशल ने खरीदी लग्जरी Range Rover एसयूवी, जानें कीमत
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने एक शानदार Range Rover (रेंज रोवर) एसयूवी खरीदी है। फिल्म उरी के अभिनेता ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अल्ट्रा-लक्जरी एसयूवी की एक तस्वीर पोस्ट की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशल ने लिखा, "वेलकम होम दोस्त! एक अद्भुत अनुभव देने के लिए नवनीत मोटर्स जगुआर लैंड रोवर मुंबई को धन्यवाद।" अभिनेता ने अपनी ऑल-न्यू लग्जरी एसयूवी के बगल में पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।
विज्ञापन विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर्स को उनके एक्सक्लूसिव लग्जरी कार कलेक्शन के लिए जाना जाता है। इनमें विक्की कौशल भी अलग नहीं हैं। नई खरीदी गई Range Rover के अलावा, उनके पास एक Mercedes Benz GLC और एक BMW X5 भी है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के पास भी Land Rover Range Rover Vogue LWB (लैंड रोवर रेंज रोवर वोग LWB) मॉडल है।
कौशल की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनकी फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर ने कार को शॉटगन कहा। उन्होंने लिखा, "शॉटगन! बधाई हो मेरे भाई। मेहनत करते रहो और बड़ी कामयाबी हासिल करते रहो।" बॉलीवुड के अन्य कलाकारों में गजराज राव, जयदीप अहलावत और सयानी गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कार की तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दी।
कितनी है कीमत
Range Rover ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड की टॉप-ऑफ-द-लाइन पेशकश है। Land Rover Range Rover (लैंड रोवर रेंज रोवर) पांच सीटों वाली लग्जरी एसयूवी के रूप में आती है। इस लग्जरी कार की कीमत 2.40 करोड़ रुपये से शुरू होती है जो 4.38 करोड़ रुपये तक जाती है। यह आठ अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
गौरतलब है कि विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा काफी जोरों पर है। फिल्मी गलियारों में काफी दिनों से चर्चा थी कि विक्की-कटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इसे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी। कई बार दोनों को साथ अवॉर्ड फंक्शन और छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। खास बात यह है कि हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया था।