फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vehicles registered in Ladakh will get LA plates

लद्दाख की गाड़ियों को मिली पहचान, अब लगेगा 'LA' पंजीकरण टैग

Mon, 02 Dec 2019 10:00 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles registered in Ladakh will get LA plates
लद्दाख - फोटो : Social media

जम्मू-कश्मीर से अलग होने के बाद अब लद्दाख की गाड़ियों के लिए सरकार ने 'LA' पंजीकरण टैग जारी किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एसओ-444 में संशोधन किया है।  

विज्ञापन

लद्दाख की गाड़ियों पर होगा LA नंबर प्लेट

संशोधन के तहत क्रम संख्या 71 में बदलाव कर 17ए में लद्दाख के लिए LA को जोड़ा गया है। इसके बाद अब लद्दाख में LA नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखने को मिलेंगी। यह वैसे ही है जैसे अभी तक बिहार के लिए BR, मध्यप्रदेश के लिए MP, उत्तराखंड के लिए UK नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अगस्त को समाप्त हुआ था अनुच्छेद-370

बता दें कि केंद्र सरकार ने साहस का परिचय देते हुए पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 को समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया। उस समय विपक्षी पार्टियों ने संसद में खूब हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुछ नेताओं को भी जेल में बंद कर दिया गया।  

विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट है जरूरी

अगर आपकी भी कार या बाइक्स बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रही है, तो जल्द ही इसमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लें। इसके लिए परिवहन विभाग ने 236 डीलरों को चिन्हित किया है, जो आपकी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएंगे। 

आदेश के बावजूद नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक राजधानी दिल्ली में 50 लाख स्कूटर-बाइक्स और 21 लाख कारों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जा सकी है। 2012 के बाद से आने वाली सभी गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पहले से ही लगी होती है, जबकि उससे पहले के गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मौजूद नहीं है। वहीं, दो अक्टूबर 2018 के बाद से मात्र 2.6 लाख गाड़ियों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा सकी है। 

236 वाहन डीलर हुए चिन्हित

दिल्ली परिवहन विभाग के स्पेशन कमिश्नर केके दहिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर कलर-कोडेड और होलोग्राम बेस्ट फ्यूल स्टीकर लगाने का आदेश दिया था। यह आदेश इसलिए दिया गया ताकि गाड़ियों की पहचान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहला राज्य है, जहां गाड़ियों पर ये स्टीकर लगाए गए हैं। वहीं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर दहिया ने कहा कि पुरानी गाड़ियों पर प्लेट लगाने के लिए दो बार टेंडर निकाला गया था, लेकिन इस पर डीलरों की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसीलिए अब पुराने दोपहिया और कार पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 236 वाहन डीलरों को चिन्हित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed