फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Vehicles must have reflective tape for night visibility otherwise ready for heavy fines

अब गाड़ियों पर लगानी होगी ये खास टेप, वरना भरना होगा भारी जुर्माना

Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 17 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Vehicles must have reflective tape for night visibility otherwise ready for heavy fines
Vehicles must have reflective tape - फोटो : Social

सरकार अब सभी वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव (चमकीला) टेप लगवाना अनिवार्य करने जा रही है। वाहनों के आगे और पीछे एक खास आकार और प्रकार के टेप लगवाने जरूरी होंगे। टेप नहीं लगाने पर वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। आइये जानते हैं क्या फायदे हैं इस टेप के और सुरक्षा के लिहाज से ये कैसे बेहतर है...

विज्ञापन

गाड़ियों में क्यों जरूरी है चमकीली टेप

दरअसल रात के समय अक्सर सड़क पर वाहन नजर नहीं आते, जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर वाहनों की नंबर प्लेट के साथ आगे और पीछे एक चमकीली टेप को लगाया जाएगा तो रात को हेडलाइट्स की रोशिनी पड़ने पर टेप चमक जाएगी और यह आभास हो जाएगा की सामने कोई वाहन खड़ा है और चालक सतर्क भी हो जाएगा। इसलिए सरकार अब ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट, तिपहिया और ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सभी वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव (चमकीला) टेप लगाना अनिवार्य करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माने के साथ फिटनेस प्रणाम पत्र भी नहीं होगा जारी

अगर किसी वाहन में चमकीली टेप नहीं लगी होगी तो वाहन के मालिक का चालान कटेगा और साथ ही भविष्य में ऐसे वाहनों का फिटनेस प्रणाम पत्र भी जारी नहीं करने का फैसला किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप संबंधी अधिसूचना इस हफ्ते जारी की जा सकती है। और सुरक्षा के लिहाज से यह एक उचित कदम भी साबित होगा। अधिसूचना जारी होने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा जिससे टेप नहीं लगाने पर भारी जुर्माना हो सकेगा।    

विज्ञापन

जानें नया नियम

नियम के मुताबिक ई-रिक्शा, ई-कार्ट और थ्री-व्हीलर वाहनों में आगे सफेद रंग व पीछे लाल रंग रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य होगा। अगर साइज की बात करें तो टेप की चौड़ाई 20 मिलीमीटर से कम नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे विभिन्न प्रकार के वाहनों में टेप के रंग व आकार अलग-अलग होंगे।

10 साल बाद उठाया कदम ऑटो

ई-रिक्शा में करीब 10 साल बाद रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का फैसला हो रहा है। ऑटो में यह व्यवस्था 2009 में लागू कर दिया था, लेकिन ई-रिक्शा में टेप लगाने का निर्णय टाल दिया गया। लेकिन सड़क हादसों में ई-रिक्शा संख्या लगतार बढ़ रही है जिसे  देखते हुए अब टेप लगाने का निर्णय किया जा रहा है।

आप भी लगवा सकते हैं रिफ्लेक्टिव टेप

वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाना सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। आप अभी भी आपकी गाड़ी में इस रिफ्लेक्टिव टेप को लगवा सकते हैं। इस समय बाजार में कई कंपनियों की रिफ्लेक्टिव टेप्स मौजूद हैं, उनमे से AIPL ऑटोमोटिव भी एक ऐसा ही ब्रांड है। कंपनी हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टिव टेप्स का प्रोडक्शन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed